पूर्णिया में पारिवारिक विवाद से तंग आकर मां-बेटे की आत्महत्या, ज़हर खाकर दी जान

पूर्णिया। बिहार के पूर्णिया जिले में पारिवारिक कलह से नाराज मां-बेटे ने गुस्से में आकर जहर खा लिया। इस घटना में दोनों की मौत हो गई है। मामला शहर के सहायक खजांची थाना क्षेत्र की है।मृतक मां-बेटे की पहचान के शिवपुरी भट्टा बाजार निवासी स्वर्गीय अशोक मित्रा की पत्नी स्निग्धा मित्रा (58) और परियत मित्रा (26) के रूप में हुई है। घटना की जानकारी देते हुए मृतक के चाचा अतीक मित्रा ने बताया कि बीते कुछ दिनों से मां-बेटे के बीच किसी बात को लेकर विवाद चल रहा था। हालांकि इसकी वजह क्या थी यह बस मां-बेटे को ही मालूम है। अतीक ने बताया कि उनके भतीजे ने तेज आवाज में उन्हें पुकारा, जिसके बाद वे कमरे में आए तो देखा की दोनों फर्श पर पड़े हैं। कमरे से बेहद बदबू आ रही थी। दोनों के मुंह से सफेद झाग निकल रहा था। साइनाइड का डब्बा रखा था। इसके बाद आनन-फानन में दोनों को GYMXCXH पूर्णिया लाया गया, जहां इलाज के दौरान डॉक्टरों ने दोनों को मृत घोषित कर दिया। जबकि मां की हालत काफी नाजुक बनी हुई है। वहीं घटना के संबंध में डॉक्टर रवि ने बताया कि मां-बेटे ने जहर खा लिया है। इलाज से पहले बेटे की मौत हो गई है। घटना की जानकारी देते हुए सहायक खजांची थाना अध्यक्ष शशि कुमार भगत ने बताया जानकारी मिलते ही स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची है। जांच की जा रही है।

About Post Author

You may have missed