बिहार : दहेज के लिए विवाहित की हत्या; 5 वर्ष पहले हुई थी शादी, मायके वालों ने पति लगाया हत्या का आरोप

गोपालगंज। बिहार के गोपालगंज जिलें के थावे थाना क्षेत्र के चनावे खानपुर गांव निवासी एक महिला की सीवान में संदेहास्पद स्थिति में मौत हो गई। वही मायके वालों ने पति पर जहर खिलाकर हत्या करने अशंका जाहिर की है। वही मृतका की पहचान थावे थाना क्षेत्र के चनावे खानपुर गांव निवासी संजय कुमार की पत्नी अनु चंचला के रूप में की गई। बता दे की मृतका की शादी साल 2018 में चनावे खानपुर गांव निवासी संजय कुमार से हुई थी। शादी के बाद उनके 2 बेटे हुए। एक की उम्र एक साल और दूसरा 2 साल का है। वही मृतका 7 माह की गर्भवती थी। युवती शादी के बाद अपने पति के साथ सिवान जिले के महादेवा थाना क्षेत्र के पकड़ी मोड़ पर रहती थी। उसका पति चप्पल जूता के दुकान चलाता था। मृतका के भाई ने बताया की शादी के बाद उसका पति हमेशा उसके साथ मारपीट करता था। हमेशा मायके से कुछ न कुछ मांगने की दबाव डालता था। उसकी मांग को पूरा किया जाता था। वही 6 मई को छोटी बहन की शादी थी। 4 बहनों की शादी के बाद छोटी बहन की शादी धूम-धाम से की गई। समान दिया गया लेकिन ये सब देख मृतका के पति संजय के मन में लालच हो गया और उसने अपनी पत्नी पर दबाव डालकर उससे मायके से और भी समान और बुलेट की मांग करने लगा। लेकिन, युवती ने मना कर दिया। पति अक्रोशित हो गया और उसके साथ मारपीट कर उसे जहर खिलाकर हत्या कर दिया और घर छोड़ फरार हो गया। वही ससुराल के अन्य लोगों ने सिवान सदर अस्पताल में पोस्टमॉर्टम कराकर शव गोपालगंज के चानावे खानपुर लेकर आ गए जहां उसका अंतिम संस्कार किया गया।

About Post Author

You may have missed