बिहार में कोई इंजीनियर CM नहीं : मुख्यमंत्री की मानसिक हालत ठीक नहीं, सम्राट चौधरी ने शराबबंदी पर भी कसा तंज

दरभंगा। बिहार के दरभंगा में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष सम्राट चौधरी ने CM नीतीश पर जमकर हमला किया है। उन्होंने कहा कि बिहार में कोई इंजीनियर CM नहीं हैं। वह पलटूराम हैं। नीतीश कुमार ने जॉर्ज फर्नांडिस के साथ पाप किया है। इस पाप की वजह से उनकी मानसिक स्थिति बिगड़ गई है। बता दे की अलीनगर विधानसभा क्षेत्र के हाटगाछी मैदान में पार्टी की ओर से बुधवार को आयोजित सदस्यता अभियान कार्यक्रम में बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष सम्राट चौधरी दरभंगा पहुंचे। उनके साथ पूर्व केंद्रीय मंत्री और BJP नेता आरसीपी सिंह मौजूद थे। वही आरसीपी ने JDU के राष्ट्रीय अध्यक्ष ललन सिंह की मटन पार्टी पर निशाना साधा। वही आगे सम्राट ने कहा कि नीतीश की मेमोरी लॉस हो गई है। इसलिए उन्होंने दरभंगा में अचानक मैं देश का पीएम हूं बोल दिया। नीतीश बाबू आप बूढ़े हो गए हैं। वही उन्होंने कहा कि 33 साल से बिहार में 2 ही मुख्यमंत्री हैं। इस दौरान कोई विकास नहीं हुआ है। यूपी में बाबा योगी CM हैं और विकास हो रहा है।
बिहार में सीएम की मर्जी से बिक रही शराब
वही आगे भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि बिहार में शराबबंदी है, लेकिन होम डिलीवरी चालू है। गरीब पीते हैं तो उसको जेल होती है। अगर बिहार में शराब बिक रही है तो कैसे बिक रही है? उन्होंने आरोप लगाया कि बिहार में CM की मर्जी से शराब की बिक्री हो रही है। वही पूर्व केंद्रीय मंत्री और BJP नेता आरसीपी सिंह ने नीतीश कुमार के विपक्षी एकता की मुहिम पर तंज कसा हैं। वही उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री विदेश जाते हैं तो दूसरे देश के प्रधानमंत्री उनका ऑटोग्राफ लेते हैं। लेकिन बिहार के CM कोलकाता और ओडिशा का चक्कर लगा रहे हैं। वही JDU के राष्ट्रीय अध्यक्ष ललन सिंह मीट चावल की पार्टी दे रहे हैं। 2020 में नीतीश कुमार ने कहा था ये मेरा अंतिम चुनाव है। इस बार चुनाव में जाएंगे तो जनता उनसे ये पूछेगी कि आपने तो कहा था कि आपका अंतिम चुनाव था। दरभंगा में बीजेपी का माहौल है। आरसीपी सिंह ने कहा कि महागठबंधन का दावा है कि उनके पास 7 दलों का समर्थन है। लेकिन, बहुत जल्द देखिए उनके खेमे के कई नेता BJP में शामिल होंगे।

About Post Author

You may have missed