बांका में साइबर गिरोह का पर्दाफाश : पुलिस ने 4 को दबोचा, 71 मोबाइल सहित 17 हजार नगद बरामद

बांका। बिहार के बांका के कटोरिया थाना क्षेत्र में साइबर फ्रॉड गैंग का पर्दाफाश हुआ है। वही साइबर गिरोह के 4 सदस्यों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। वही उनके पास से एक लैपटॉप, 71 मोबाइल, 2 कार, 3 मोटरसाइकिल, 38 नए सिम, 17 हजार नगद राशि और अन्य सामाग्री बरामद किए हैं। मंगलवार शाम 7:30 में बांका SP डॉ. सत्य प्रकाश ने पीसी के माध्यम से जानकारी दी। वही SP ने आगे कहा कि अनुमंडल पदाधिकारी प्रेमचंद्र सिंह के नेतृत्व में टीम गठित कर कटोरिया थाना क्षेत्र अंतर्गत काजीसार गांव निवासी नवीन यादव के घर में छापेमारी हुई। जहां से पुलिस ने 1 लैपटॉप, 71 मोबाइल, 2 कार, 3 मोटरसाइकिल, 38 नए सिम,17 हजार नगद राशि सहित आदि सामाग्री मौके से बरामद किया गया। वही इस दौरान नवीन यादव की पत्नी निर्मला देवी, रवि कुमार, रूपेश कुमार एवं कंचन देवी को रंगे हाथ गिरफ्तार किया गया है। बताया जा रहा है की नवीन यादव ने पहले बंगाल में रहकर साइबर क्राइम से काफी धन अर्जित किया है। वही इधर कुछ दिनों से अपने घर पर ही रहकर साइबर क्राइम का सेटअप तैयार कर रखा था। जहां स्टाफ रखकर लोगों को ठगता था। साइबर क्राइम में कमाए गए पैसे को गांव में ब्याज पर लोगों को देता है जिसके कुछ कागजात भी बरामद हुए है। वही इस मामले को लेकर पुलिस छानबीन कर रही है।

About Post Author

You may have missed