आजादी की लड़ाई के कई संकल्प अब भी अधूरे : मदन मोहन
पटना। बिहार कांग्रेस कमिटी मुख्यालय सदाकत आश्रम में पूर्वाहन 11 बजे देश के 75वां स्वतंत्रता दिवस पर प्रदेश अध्यक्ष डॉ. मदन मोहन झा ने झंडोत्तोलन किया। इस अवसर पर कांग्रेस सेवादल के जवानों के साथ उपस्थित कांग्रेस नेताओं ने राष्ट्रीय ध्वज को सलामी दी।
इस मौके पर मदन मोहन झा कहा कि आजादी के कई संकल्प जो हमारे पूर्वजों ने लिए थे, वे आज भी अधूरे हैं, जिन्हें पूरा करना हम सब की जिम्मेदारी है। उन्होंने वर्तमान सरकार को आड़े हाथों लेते हुए कहा कि आजादी के लिए कुर्बान होने वाले स्वतंत्रता सेनानियों और लड़ाई को अंजाम तक पहुंचाने वाले योद्धाओं ने जिस खूबसूरत भारत की परिकल्पना कर उसको साकार करने में अपना जीवन दे दिया, उसको वर्तमान सरकार के गलत नीतियों की वजह से धूमिल होना पड़ रहा है। उन्होंने कहा कि देश का नियामक संविधान पर आधारित है न कि तानाशाही पर। लेकिन आज के समय में तानाशाही हावी है तो संविधान द्वारा प्रदत्त अधिकारों पर प्रश्न चिन्ह लगा हुआ है। सरकार द्वारा अपने ही देश के नागरिकों और नेताओं की जासूसी कराई जा रही है। महंगाई, बेरोजगारी और गरीबी से आजादी की लड़ाई की जरूरत अब भी बनी हुई है। झंडोतोलन के उपरांत सभी कांग्रेसजन ने देश की आजादी में शहीद हुए अमर बलिदानियों को नमन किया और उनके बताएं रास्तों पर चलने का संकल्प लिया।
कार्यक्रम में मुख्य रूप से पूर्व अध्यक्ष चंदन वागची, कार्यकारी अध्यक्ष श्याम सुन्दर सिंह धीरज, डॉ. समीर कुमार सिंह, विधायक विजय शंकर दूबे, प्रतिमा कुमारी दास, मीडिया विभाग के अध्यक्ष राजेश राठौड़, पूर्व मंत्री विश्व मोहन शर्मा, रविन्द्र मिश्रा, अर्जुन मंडल, पूर्वविधायक भावना झा, लाल बाबू लाल, अमित कुमार टुन्ना, ब्रजेश प्रसाद मुनन, आनंद माधव, जया मिश्रा, असित नाथ तिवारी, कुमार आशीष, गुंजन पटेल, चुन्नू सिंह, ज्ञान रंजन, सौरभ सिन्हा, कमलदेव नारायण शुक्ला, अरविंद लाल रजक, शशि रंजन, विनोद पाठक, शशि कांत तिवारी, पुरूषोत्तम मिश्रा, सिद्धार्थ क्षत्रिय, रूमा सिंह आदि उपस्थित थे।


