जहानाबाद : आपसी विवाद में व्यक्ति की गई जान; कुदाल से काटकर युवक की हत्या, 2 आरोपी गिरफ्तार

जहानाबाद। बिहार के जहानाबाद जिलें के भेलावर ओपी क्षेत्र के दक्षिणी लोदीपुर गांव में उस समय अफरा-तफरी मच गई। जब गांव के ही कुछ लोगों ने पिंटू चौधरी नामक व्यक्ति को कुदाल से मारकर हत्या कर दिया। मिली जानकारी के अनुसार बताया जा रहा है कि कुछ दिन पहले गांव के ही एक व्यक्ति से बकरी की खेत में फसल चरने के कारण विवाद हुआ था। वही इसी विवाद को लेकर सोमवार को दोनों पक्षों में कहासुनी होने लगा। तभी एक पक्ष हाथ में कुदाल लिए हुए था जिसे पिंटू चौधरी नामक व्यक्ति पर प्रहार कर दिया। जिसके कारण वह व्यक्ति गिर गया इसके परिजन द्वारा इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां डॉक्टर द्वारा उसे मृत घोषित कर दिया। जैसे ही उसके परिवार जनों को मौत की खबर मिली परिवार में कोहराम मच गया परिवारजनों के रो-रोकर बुरा हाल है।

वही इस घटना की सूचना स्थानीय थाने के पुलिस को दे दी गई। वही मौके पर पुलिस पहुंच कर 2 व्यक्ति को हिरासत में ले लिया है। अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी अशोक पांडे ने बताया कि मामूली की बात को लेकर दोनों में झगड़ा हुआ और इसी में एक व्यक्ति ने कुदाल चला दिया। वही इससे पिंटू चौधरी नामक व्यक्ति की मौत हो गई। लेकिन इस घटना को अंजाम देने वाले 2 व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया है। जो लोग भी इस घटना में शामिल होंगे इस में उसे सभी को जल्द से जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा। पुलिस अपने स्तर से मामले की जांच में जुट गई है की घटना कौन-कौन लोग शामिल है पुलिस अपने स्तर से इसे पता लगाने में जुट गई है।

About Post Author

You may have missed