बिहारशरीफ : विधवा महिला का 4 बुजुर्गों से अवैध संबंध, चार प्रेमियों ने की पांचवें आशिक की हत्या

बिहारशरीफ। बिहार के नालंदा जिलें में 30 साल की विधवा के 4 बुजुर्ग प्रेमियों ने मिलकर 5वें आशिक की हत्या कर दी। 5वें प्रेमी ने विधवा को प्रपोज किया था। जिसके बाद चारों बुजुर्ग प्रेमियों ने तृपित शर्मा की मिलकर हत्या कर दी।
4 बुजुर्ग प्रेमियों ने मिलकर की 5वें की हत्या
बता दे की अस्थावां थाना क्षेत्र के बलवा पर गांव में 4 बुजुर्ग प्रेमियों के साथ मिलकर 30 साल की विधवा ने 5वें प्रेमी की हत्या कर दी। 5वें प्रेमी ने विधवा को प्रपोज किया था। यह बात उसके बाकी चारों साथियों को नागवार गुजरी और सभी ने मिलकर उसे रास्ते से हटाने की योजना बना डाली और उसकी हत्या कर दी। वही इस हत्या के बाद शव को ईंट से कुचल कर पानी टंकी में शव को फेंक दिया। अस्थावां थाना क्षेत्र के बलवापर गांव निवासी 75 वर्षीय तृपित शर्मा है। वही सदर DSP डॉ. शिब्ली नोमानी ने रविवार को प्रेस वार्ता कर इस ब्लाइंड केस का खुलासा करते हुए बताया कि पुलिस ने इस मामले में महिला सहित 5 आरोपित को गिरफ्तार कर लिया है। वही पूछताछ के क्रम में सबों ने स्वीकार किया कि 19 अक्टूबर को पांचों ने 75 साल के तृपित शर्मा को सुनसान जगह पर धोखे से बुलाया। इसके बाद उसकी हत्या कर दी। पहचान छिपाने के लिए चेहरे को ईंट से भी कूचा और लाश को पानी की टंकी में डालकर भाग निकले।
विधवा को प्रपोज करना तृपित को पड़ा महंगा
वही सदर DSP ने बताया कि 5 बुजुर्गों का 30 वर्षीया विधवा से अवैध संबंध था। वो चाय की दुकान चलाती थी। पांचों उसकी दुकान पर चाय पीने जाते थे। वही इसी दौरान सभी को उससे प्यार हो गया। तृपित शर्मा ने भी सभी की तरह महिला को प्रपोज किया था। ये बात बाकी चारों को नागवार गुजरी। महिला के साथ मिलकर सभी ने उनको मारने का प्लान बनाया। महिला ने चारों के साथ मिलकर तृपित शर्मा को सुनसान जगह पर बुलाया। इसके बाद मारपीट कर उनकी हत्या कर दी गई। शव को नवनिर्मित सामुदायिक भवन के शौचालय की टंकी में फेंक दिया। पुलिस ने आरोपियों के पास से मोबाइल बरामद किया है। वही सदर DSP ने बताया कि गिरफ्तार किए गए आरोपितों में 30 वर्षीय महिला, बरबीघा थाना क्षेत्र के कुतुबचक निवासी 75 वर्षीय कृष्णनंदन प्रसाद, अस्थावां थाना क्षेत्र के अस्थावां गांव निवासी 60 वर्षीय सूर्यमणि कुमार, मानपुर थाना क्षेत्र के छबीलापुर गांव निवासी वासुदेव पासवान और अस्थावां थाना क्षेत्र के अकबरपुर गांव निवासी बनारस प्रसाद उर्फ लोहा सिंह शामिल हैं।

About Post Author

You may have missed