नागालैंड विधानसभा चुनाव में लोजपा(रा) को 2 सीटों पर जीत, राजू तिवारी ने कहा- चिराग की नेतृत्व क्षमता पर बिहार ही नहीं पूरे देश को भरोसा

पटना। युवा बिहारी चिराग पासवान के नेतृत्व को पूरा देश पसंद कर रहा है। वही नागालैंड विधानसभा का चुनाव परिणाम इसका जीवंत प्रमाण है। जहां पहले ही प्रयास में लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) ने 2 सीटों पर फ़तह हासिल की है। यह कहना है लोजपा (रा) के बिहार प्रदेश अध्यक्ष राजू तिवारी का। वही नागालैंड चुनाव परिणाम की घोषणा के बाद पार्टी के सभी विजयी उम्मीदवारों को जीत की बधाई और वोटरों को धन्यवाद देते हुए तिवारी ने कहा कि चिराग की नेतृत्व क्षमता पर बिहार ही नहीं पूरे देश को भरोसा है। नागालैंड में महज़ कुछ दिन पहले ही अस्तित्व में आई पार्टी ने जिस तरह से 2 सीटों पर विजय हासिल की है, निश्चित तौर पर यह पार्टी के बढ़ते दायरे और लोकप्रियता का परिचायक है। वही आगे तिवारी ने कहा कि लाख शडयंत्रों के बावजूद भी लोजपा (रमाविलस) सुप्रीमों चिराग पासवान के हौसले को विरोधी तोड़ नहीं पाए। अपने सिद्धांतो और मूल्यों के प्रति समर्पित पार्टी लगातार आगे बढ़ती रही। नागालैंड की 2 सीट पर पार्टी की जीत ने विरोधियों के भ्रम को तोड़ दिया है और उन्हें यह बता दिया है कि बिहार ही नहीं बिहार से बाहर भी लोग लोजपा (रा) और चिराग पासवान जी को पसंद करते हैं।