PATNA : जदयू शिक्षा प्रकोष्ठ के 41 जिला एवं 10 नगर अध्यक्षों की सूची जारी

पटना। जदयू शिक्षा प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष डॉ. अमरदीप ने सोमवार को दयू मुख्यालय में प्रदेश अध्यक्ष उमेश सिंह कुशवाहा के अनुमोदन के उपरांत उनकी उपस्थिति में प्रकोष्ठ के जिला एवं नगर अध्यक्षों की सूची जारी की। सूची में बिहार के सभी 41 संगठन जिलों एवं 10 नगरों के अध्यक्ष के नाम शामिल हैं।
शिक्षा प्रकोष्ठ के 41 जिलाध्यक्षों में मुकेश शर्मा (बगहा), किशोरीलाल जायसवाल (पश्चिम चंपारण), रवीन्द्र पटेल (पूर्वी चंपारण), प्रकाश कुमार (शिवहर), ई. रंजीत कुमार (सीतामढ़ी), अवन कुमार राय (दरभंगा), हरिमोहन विश्वास (सुपौल), संजीव कुमार झा (मधुबनी), रणविजय कुमार विश्वास (अररिया), प्रो. मो. साजिद अकरम (किशनगंज), रूपेश नंदन (पूर्णिया), आशीष बलिदानी साहा (कटिहार), प्रो. मनोज भटनागर (मधेपुरा), प्रो. शिखा सिंह (सहरसा), सुरेश सिंह (मजफ्फरपुर), पप्पू सिंह (गोपालगंज), विनोद कुमार श्रीवास्तव (सीवान), डॉ. इन्द्रकांत विश्वकर्मा (सारण), विपुल विरानी (वैशाली), राजीव कुमार मिश्र (समस्तीपुर), मनीष राय (बेगूसराय), गुरुदेव कुमार (खगड़िया), डॉ. अशोक कुमार सिंह (नवगछिया), अश्विनी कुमार (भागलपुर), रजत सिन्हा (बांका), अनितेश कुमार (मुंगेर), प्रो. रामदेव प्रसाद साह (लखीसराय), डॉ. उमेश पंडित (शेखपुरा), संजीव कुमार चौधरी (नवादा), बृजनंदन प्रसाद (नालंदा), विवेक कुमार सिंह (बाढ़), अशरफ हुसैन (पटना), सतेन्द्र नारायण सिंह (भोजपुर), मंतोष कुमार उर्फ सोनू कुंवर (बक्सर), आफताब अहमद (कैमूर), प्रो. युगेश पटेल (रोहतास), रंजीत कुमार (अरवल), विन्देश्वर प्रसाद सिंह (जहानाबाद), जगन्नाथ सिंह चन्द्रवंशी (औरंगाबाद), डॉ. मनीष कुमार (गया) एवं सुनील कुमार वर्णवाल (जमुई) शामिल हैं।
वहीं 10 नगर अध्यक्षों में डॉ. विजय कुमार वर्मा (मजफ्फरपुर नगर), प्रो. कमलेश कुमार मिश्रा (दरभंगा नगर), मनोज कुमार विश्वकर्मा (पूर्णिया नगर), गौरव कुलकर्णी (कटिहार नगर), सुमित कुमार प्रधान (बेगूसराय नगर), रामदेव मंडल (भागलपुर नगर), सुजीत कुमार (बिहारशरीफ नगर), विमलेश कुमार (गया नगर), रतिकांत तिवारी (आरा नगर) एवं प्रभात कुमार आर्य (पटना महानगर) शामिल हैं।
इस मौके पर उमेश कुशवाहा ने शिक्षा प्रकोष्ठ के सभी नवमनोनीत जिला एवं नगर अध्यक्षों को शुभकामना दिया और कहा कि मुझे पूरा विश्वास है कि जदयू शिक्षा प्रकोष्ठ मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के विचारों एवं आदर्शों पर चलते हुए पार्टी की अपेक्षाओं पर खरा उतरेगा और नई ऊंचाइयों को छुएगा।

About Post Author

You may have missed