इंडिया को लेकर ललन सिंह का बड़ा बयान, बोले- 3 सप्ताह में सीट शेयरिंग क्लियर होगा, इस बार वे हारेंगे

पटना। जदयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष सुशील मोदी पर बड़ा बयान दिया है। उन्होंने कहा है कि नीतीश जी की बात सुशील कुमार मोदी जान रहे हैं, शायद उनसे बात हुई होगी। नीतीश जी से सुशील मोदी का बहुत नजदीकी रिश्ता रहा होगा। इंडिया गठबंधन की बैठक पर कहा कि ऑल इस वेल है, जो भी कुछ कह रहे हैं वह ज्योतिष नहीं हैं। इंडिया गठबंधन में सब ऑल इज वेल। बैठक में निर्णय लिया गया है कि 3 सप्ताह में शीट शेयरिंग का मामला फाइनल हो जाएगा। इंडिया गठबंधन पूरी तरह से एकजुट है और आगे चुनाव में सब एक साथ मिलकर चुनाव लड़ेंगे जिसके बाद भाजपा की लोकसभा चुनाव में करारी हार होगी। गिरिराज सिंह के जेडीयू में टूट वाले बयान पर ललन सिंह ने कहा कि गिरिराज सिंह का अपना टीआरपी है। गिरिराज सिंह अपने टीआरपी पर चलते हैं, कुछ बोलना है। इसलिए बोलते रहते हैं। गिरिराज सिंह हमेशा झटका और हलाल कहते रहते हैं। खुद ढाई किलो मटन खाते हैं। ढाई किलो मीट कहां से खाते थे, झटका वाला की यहां के बाजार से मंगवाते थे। खड़गे के नाम प्रस्तावित हुए जाने के सवाल पर ललन सिंह ने कहा कि शायद आपको बताया गया होगा। ममता बनर्जी ने स्पेशली आपसे बात किया है तो कोई और बात होगी। हम लोग तो नहीं जानते ऐसा कोई फैसला होता तो बताया जाता। ललन सिंह ने आगे कहा कि बीजेपी का मनोबल हाई है, इसलिए लोकतंत्र का धजियां उड़ा रहे हैं। सदन में विपक्ष लगातार मांग कर रहा है कि दो लोग जो संसद में घुसे। वह आखिर कैसे घुसे। इसका गृह मंत्री अमित शाह सदन में आकर जवाब दें। गृह मंत्री अमित शाह को लोकसभा में आकर बयान देने में शर्मिंदगी शामिल हो रही है। विपक्ष जब मांग कर रहा है तो डेढ़ सौ सांसदों को निलंबित कर रहे। लोकतंत्र की उनकी यही परिभाषा है।

About Post Author

You may have missed