पटना में नहर के समीप सड़क किनारे मिला लॉ स्टूडेंट का शव, शरीर पर मिले चोट के निशान

पटना। रूपसपुर थाना क्षेत्र स्थित रूपसपुर नहर के समीप सड़क किनारे एक युवक का शव मिला है। स्थानीय लोगों ने शनिवार की सुबह रूपसपुर नहर के समीप एक युवक का शव देखा। इस बात की सूचना स्थानीय द्वारा डायल 112 के साथ ही रूपसपुर थाने को दी। सूचना पाकर डायल 112 के साथ ही रूपसपुर पुलिस मौके पर पहुंची। शव की सूचना मिलते ही आसपास के लोगों की भीड़ इक्कठा हो गई। सूचना पाकर पहुंची रूपसपुर पुलिस ने शव की तलाशी ली। उसके पॉकेट में रखा एक पर्स मिला। युवक का आधार कार्ड था। इससे मृतक की पहचान नौबतपुर थाना क्षेत्र के रहने वाला 23 वर्षीय अमरजीत कुमार के रूप में हुई। इसके बाद रूपसपुर पुलिस ने इस बात की सूचना नौबतपुर थाना को दी। जिसके बाद इस बात की सूचना मृतक के परिजनों को दी। सूचना पाकर परिजन घटनास्थल पर पहुंचे। वहीं, पुलिस शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए दानापुर अनुमंडल अस्पताल भेज दिया। इस संबंध में मृतक के पड़ोसी भाई राहुल शर्मा ने बताया कि शुक्रवार की रात 9.30 बजे उसकी मां ने उसे खाना खाने के लिए दिया था। रात 10:00 बजे के करीब घर की चारदीवारी फांद निकला था। रात्रि में हम लोग पूरा खोजबीन किया। लेकिन अमरजीत का कुछ पता नहीं चल पाया। उसी रात उसके दोस्त के द्वारा व्हाट्सएप पर कुछ मैसेज आया। रात्रि में ही इस बाबत सूचना के साथ ही लिखित आवेदन नौबतपुर थाने को दिया। सुबह में सोशल मीडिया पर देखकर लोगों को पता चला कि रूपसपुर थाना क्षेत्र के आरओबी के नीचे एक युवक का शव मिला है। शव अमरजीत नामक युवक का है। आगे बताया कि अमरजीत को मारपीट कर हत्या कर दी गई है। उसके शरीर पर चोट के काफी निशान हैं। वहीं, इसका दोनों हाथ को भी तोड़ दिया गया है। मृतक अमरजीत लॉ का छात्रा था। लेकिन, किस कॉलेज का था। इसकी जानकारी नहीं मिली है। घटना के संबंध में रूपसपुर थानाध्यक्ष रण विजय कुमार ने बताया कि आरओबी के नीचे एक युवक का शव बरामद किया गया है। इसके शरीर पर चोट के निशान भी पाए।

About Post Author

You may have missed