संजय जायसवाल पर ललन सिंह का वार, बोले- आज BJP के प्रदेश अध्यक्ष हैं वो कभी RJD के प्रखंड अध्यक्ष हुआ करते थे

पटना। बिहार में मोकामा और गोपालगंज उपचुनाव के प्रचार के आखिरी समय में लोजपा (रामविलास) के राष्ट्रीय अध्यक्ष चिराग पासवान ने BJP उम्मीदवारों के पक्ष में चुनाव प्रचार किया। वही चिराग के चुनाव मैदान में उतरने के बाद वो अब JDU के निशान पर आ गए हैं। JDU के राष्ट्रीय अध्यक्ष ललन सिंह ने कहा है कि BJP ने चिराग पासवान का इस्तेमाल किया है। वही उन्होंने इशारों में RCP सिंह पर तंज कसते हुए कहा कि BJP के लोग उन्हें पार्टी में शामिल नहीं करा रहे हैं। वही JDU के राष्ट्रीय अध्यक्ष ललन सिंह ने बुधवार को मीडिया से बातचीत करते हुए कहा कि चिराग पासवान का BJP ने इस्तेमाल किया है। वही उन्होंने RCP सिंह पर भी इशारों में हमला किया। वही उन्होंने कहा कि जिस तरह हमारी पार्टी में जो एजेंट थे। उनका इस्तेमाल किया गया, वैसे ही चिराग की पार्टी की भी इस्तेमाल किया गया। वही आगे ललन सिंह ने कहा कि RCP सिंह का बिना नाम लिया कहा कि BJP वाले अब उन्हें अपनी पार्टी में शामिल नहीं करा रहे हैं। कहा की यूज करके थ्रो किया जा रहा है। वो काफी वक्त से BJP ज्वाइन करने की कोशिश में जुटे हैं।
चिराग पहले से दे रहे बीजेपी का साथ : ललन सिंह
वही JDU के राष्ट्रीय अध्यक्ष ललन सिंह ने कहा कि चिराग पासवान पहले से BJP के साथ दे रहे हैं। लेकिन चुनाव प्रचार के बाद ये बातें सबके सामने आ गईं। वही उन्होंने आरोप लगाया कि BJP ने चिराग पासवान की पार्टी का इस्तेमाल किया है।
संजय जायसवाल पर बोला हमला
वही ललन सिंह ने बुधवार को बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष संजय जायसवाल पर भी जमकर हमला बोला। वही उन्होंने कहा कि मैं उनके बयान पर प्रतिक्रिया नहीं देना चाहता। ललन सिंह ने कहा कि जो आज BJP के प्रदेश अध्यक्ष हैं वो कभी RJD के प्रखंड अध्यक्ष हुआ करते थे। चुनाव में जमानत तक जब्त करा चुके हैं। ऐसे लोगों पर मैं क्या प्रतिक्रिया दूं।

About Post Author

You may have missed