मुजफ्फरपुर : बैंक मैनेजर की बेटी का अपहरण से मचा हडकंप, जांच में जुटी पुलिस

मुजफ्फरपुर। बिहार के मुजफ्फरपुर जिले में सदर थाना क्षेत्र से एक नाबालिग छात्रा के अपहरण का मामला सामने आया है। 17 वर्षीय किशोरी इंटर की छात्रा है। उसके पिता मोतिहारी में एक बैंक के मैनेजर हैं। उन्होंने अनहोनी की आशंका जताते हुए सदर थाना में दर्ज कराया है। पुलिस को बताया कि किसी ने गलत नियत से उनकी बेटी का अपहरण कर लिया है। हालांकि, उन्होंने किसी का नाम नहीं बताया है। कहा जा रहा हैं की वह में कोचिंग पढ़ने जाती थी। छात्रा सुबह में कोचिंग जाने की बात बोलकर घर से निकली थी। लेकिन जब दोपहर तक वह घर नहीं लौटी। परिजन ने चिंतित होकर उसके मोबाइल पर कॉल किया। पर उसका नम्बर स्विच ऑफ था।

इसके बाद वे लोग काफी घबरा गए। अपने स्तर से खोजबीन शुरू की। कोचिंग में जाकर पूछताछ की। वहां से जानकारी मिली कि वह कोचिंग नहीं गयी थी। उसके दोस्तों से भी जानकारी ली। लेकिन, कोई जानकारी नहीं मिली। इसके बाद सदर थाना में जाकर इसकी सूचना दी गयी। पुलिस ने छात्रा की बरामदगी की कवायद शुरू कर दी है। उसके मोबाइल का लास्ट लोकेशन खंगाला जा रहा है। इसके लिए सर्विलांस सेल से भी मदद ली जा रही है। हालांकि, उसका सुराग अबतक नहीं मिला है। इस संबध में थानेदार सत्येंद्र मिश्रा ने बताया कि पुलिस सभी बिंदुओं पर जांच कर रही है। छात्रा के दोस्तों से भी पूछताछ की जा रही है। शीघ्र ही उसका सुराग मिल जाएगा।

About Post Author

You may have missed