October 29, 2026

PATNA : पूर्व मंत्री अब्दुल कैयूम अंसारी की 118वीं जयंती मनायी गयी

पटना। बिहार कांग्रेस कमिटी के पूर्व अध्यक्ष व पूर्व मंत्री स्वतंत्रता सेनानी अब्दुल कैयूम अंसारी की 118वीं जयंती शुक्रवार को प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय सदाकत आश्रम में मनायी गयी। इस अवसर पर अब्दुल कैयूम अंसारी के प्रति श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए पूर्व विधायक प्रमोद कुमार सिंह ने कहा कि स्व. अंसारी साहेब उच्च कोटि के स्वतंत्रता सेनानी एवं गरीबों के मसीहा थे। राज्य सरकार के मंत्री के रूप में उन्होंने स्वास्थ्य विभाग में गरीबों के इलाज के लिये कई योजनाएं चलायी। कांग्रेस अध्यक्ष के रूप में उनके कार्यकाल में कार्यकर्ताओं का काफी सम्मान था। इस मौके पर मीडिया विभाग के चेयरमेन राजेश राठौड़, प्रवक्ता असितनाथ तिवारी, कुमार आशीष, ज्ञान रंजन,चुन्नू सिंह, अरविन्द लाल रजक, मृणाल अनामय, बिमलेश तिवारी, मिहिर झा, ताहिर अनिश खान, उदय शंकर पटेल, सतेन्द्र पासवान, हसीब खान, अरफराज साहिल, हरिअक्ष कमलनाथ एवं अन्य कांग्रेसजनों ने अब्दुल कैयूम अंसारी के चित्र पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित की।

You may have missed