राष्ट्रपति चुनाव : समर्थन मांगने 5 को पटना आएंगी द्रौपदी मुर्मू, बिहार की भूमिका अहम

  • सीएम नीतीश से राष्ट्रपति चुनाव पर करेंगी चर्चा, मांझी से भी मिलेंगी

पटना। एनडीए की राष्ट्रपति पद की उम्मीदवार द्रौपदी मुर्मू 5 जुलाई को पटना आएंगी। इस दौरान वे मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से मिलेंगी। इसके बाद पूर्व सीएम जीतनराम मांझी से भी उनकी मुलाकात तय की गई है। द्रौपदी मुर्मू अलग-अलग राज्यों में अपनी राष्ट्रपति चुनाव के लिए समर्थन जुटाने के लिए घूम रही है। बता दें जदयू और हम ने पहले ही द्रौपदी मुर्मू को समर्थन देने की घोषणा कर रखी है। बिहार एनडीए में भाजपा, जदयू और हम शामिल है। बता दें
बिहार के सांसद-विधायक वोट का मूल्य 81,239
राष्ट्रपति चुनाव को लेकर बिहार की भूमिका अहम है। इस चुनाव में बिहार के वोटों की महत्ता बेहद ज्यादा है। यहां के सांसदों के वोट का मूल्य 39,200 है। राज्यसभा और लोकसभा मिलाकर सांसदों की संख्या कुल 56 है। इनमें लोकसभा के 40 और राज्यसभा के 16 सदस्य हैं। वहीं विधायकों की संख्या 243 है। राष्ट्रपति चुनाव में बिहार के एक विधायक के वोट का मूल्य 173 है। इस तरह विधायकों के कुल मत का वैल्यू 42]039 है। ऐसे में राष्ट्रपति चुनाव के लिए बिहार के पास राज्यसभा, लोकसभा और विधानसभा तीनों मिला कर कुल 81,239 मूल्य के वोट हैं।
बिहार एनडीए देगी द्रौपदी को बढ़त
इन 81239 मूल्य के वोटों में से एनडीए के 54,539 मत हैं, जबकि विपक्ष के पास 25,024 वोट है। मतलब 29,515 मतों से बिहार एनडीए को बढ़त दे सकता है। राष्ट्रपति पद के चुनाव में पार्टियों का व्हिप नियम लागू नहीं होता है, इसलिए पसंदीदा उम्मीदवार के पक्ष में अपनी इच्छा से वोट करने की आजादी होती है। हालांकि, मौजूदा हालात को देखते हुए दल-बदल की उम्मीद कम ही है।

About Post Author

You may have missed