August 21, 2026

नीतीश सरकार के 16 साल पूरे होने पर JDU मनाएगी जश्न, 24 नवंबर को बिहार में आयोजित होंगे कई कार्यक्रम

पटना। 24 नवंबर को नीतीश कुमार का बिहार के मुख्यमंत्री के तौर पर 16 साल पूरे हो जाएंगे। इस मौके पर जनता दल यूनाइटेड बिहार के सभी जिला मुख्यालय में एक कार्यक्रम का आयोजन करेगी। जिसमें नीतीश कुमार के कार्यकाल की उपलब्धियों पर चर्चा होगी। जदयू के प्रदेश अध्यक्ष उमेश सिंह कुशवाहा और पार्टी के मुख्य प्रवक्ता नीरज कुमार ने पार्टी के प्रदेश कार्यालय में प्रेस कॉन्फ्रेंस आयोजित कर यह जानकारी दी। 24 नवंबर को प्रदेश मुख्यालय में पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष ललन सिंह खुद उपस्थित रहेंगे और बिहार सरकार की उपलब्धियों पर चर्चा करेंगे।

वहीं प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान उमेश कुशवाहा ने कहा, कि मुख्यमंत्री के कुशल नेतृत्व में सरकार के कामकाज की वजह से बिहार ने नई ऊंचाइयों को प्राप्त किया है।  सरकार ने कई उपलब्धियां हासिल की हैं। पिछले 15 वर्षों में गांव के टोले से लेकर शहरों तक की तस्वीर और तकदीर बदली है। अब सभी गांव की गलियों में सोलर लाइट लगाने और हर खेत को पानी देने पर कार्य चल रहा है। 24 नवंबर को सभी जिला मुख्यालय में कार्यक्रम होंगे। जनता के बीच सरकार के विकास कार्यों को पार्टी रखेगी।

You may have missed