9 सितंबर को जदयू की समीक्षा बैठक, पार्टी की मजबूती पर होगी चर्चा : उमेश कुशवाहा

पटना। जदयू के प्रदेश अध्यक्ष उमेश सिंह कुशवाहा ने कहा है कि आगामी 9 सितंबर को पार्टी की समीक्षा बैठक आयोजित की गई है, जिसमें पार्टी के सभी प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष शामिल होंगे। उन्होंने बताया कि इस बैठक में पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष ललन सिंह भी शामिल होंगे और पार्टी पदाधिकारियों को जो पार्टी की मजबूती और विस्तार के लिए जिम्मेदारियां सौंपी गई है, उस पर चर्चा की जाएगी।
उन्होंने बताया कि जदयू पूरे बिहार में अपने मिशन और विजन पर कार्य कर रही है और पार्टी के तमाम पदाधिकारियों को पार्टी की मजबूती और विस्तार के लिए जिम्मेदारियां सौंपी गई है। इसी को लेकर यह समीक्षा बैठक आयोजित की गई है जिसमें पार्टी के पदाधिकारियों के द्वारा अब तक जो कार्य किए गए हैं, उसका आकलन किया जाएगा। श्री कुशवाहा ने कहा कि इस समीक्षा बैठक के माध्यम से पदाधिकारियों को पार्टी की मजबूती और विस्तार के लिए टिप्स भी दिए जाएंगे।
उन्होंने बताया कि यह बैठक बहुत ही अहम है क्योंकि इससे बिहार में जो पार्टी की मजबूती के लिए अभियान चलाए जा रहे हैं, उसकी समीक्षा की जाएगी ताकि जहां भी कोई कमियां महसूस होगी, उसे ठीक कर पार्टी की मजबूती अभियान को तेज किया जाएगा। श्री कुशवाहा ने कहा है कि पार्टी ने तय किया है कि आगामी 2024 का लोकसभा और 2025 का विधानसभा चुनाव में जदयू का कैसे बेहतर प्रदर्शन हो, इस पर विशेष नजर है। ताकि पार्टी का जो लक्ष्य है कि आने वाले समय में जदयू बिहार की सबसे बड़ी पार्टी बने, उसे हासिल किया जा सके।
प्रदेश अध्यक्ष ने बताया कि पार्टी की ओर से जो पूरे बिहार में अभियान चलाए जा रही है, उसे पार्टी को काफी फायदा भी हुआ है। जदयू और सरकार को आम आवाम का अपार जनसमर्थन मिल रहा है और इसे जारी रखने के लिए पार्टी और सरकार पूरी तरह मुस्तैद है। आने वाले समय में बिहार एक विकसित राज्य के रूप में उभर कर सामने आएगा।

About Post Author

You may have missed