सासाराम में गए BJP प्रतिनिधि मंडल पर JDU नेता का हमला, बोले- नकली राम भक्त हैं बीजेपी वाले

पटना। राम नवमी पर सासाराम व नालंदा में हुई हिंसा को लेकर बिहार में सियासत जारी है। बता दे की गुरुवार को भाजपा प्रतिनिधि मंडल सासाराम गई हुई है। BJP के नेताओं का कहना है कि मुख्यमंत्री से मामला नहीं संभल रहा है। उनसे आपना गृह जिला तक नहीं संभल रहा है। वहीं इस कड़ी में अब JDU के मुख्य प्रवक्ता नीरज कुमार ने सासाराम में गई भाजपा प्रतिनिधि मंडल पर तंज कसा है। वही नीरज कुमार ने कहा कि जब सासाराम कथित तौर पर हिंसा में जल रहा था। तब देश गृह मंत्री 40 किमी गए। लेकिन वहां जाना जरूरी नहीं समझे। तो अब ये लोग इतने दिन बाद वहां किसलिए जा रहे हैं। अगर हमारी आलोचना कर रहे हैं। तो BJP नेता खुद इतने दिन बाद वहां क्यों जा रहे हैं? क्या ये लोग इंतजार कर रहे थे कि CCTV से पहचान हो जाए और सारे रामभक्त जेल चले जाएं तब जाएंगे। ये लोग कहते हैं कि हम राम भक्त हैं। भगवान राम के नाम पर प्राण दे देंगे। और रामभक्त के नाम पर युवाओं को तलवार पकड़ा दिए। जबकि भगवान राम धनुष-तीर धारी थे। वही आगे नीरज कुमार ने भाजपा के द्वारा किए जा रहे आलोचनाओं को लेकर कहा कि पटना से 70 किमी के दूरी पर सासाराम है।

फिर भी देश के गृह मंत्री वहां नही गए। अगर आप हमारे उपर आरोप लगा रहे हैं, तो हम आपके आका के उपर आरोप लागाएंगे। वहीं गृह मंत्री अमित शाह के उपर आरोप लगाते हुए नीरज कुमार ने कहा कि गृह मंत्री ने दो गुनाह किया, पहला सासाराम ना जा के औऱ दूसरा नवादा से शांति की अपील ना करना। वही आगे नीरज कुमार ने कहा कि बिहार BJP वाले इंतजार कर रहे थे कि कब राम भक्त जेल चलें जाए तब हम वहां जाएंगे। ये लोग ना राम के हैं ना रहीम के। नीरज कुमार ने आगे कहा कि अमित शाह ने डर के कारण सासाराम का दौरा रद्द कर दिए। नेता इतने डरपोक होते हैं क्या? वहीं जदयू के प्रवक्ता ने BJP के लोगों को नकली राम भक्त कहते हुए कहा कि श्रीलंका में भगवान राम और हनुमान की आराधना किया जाता है फिर भी ये लोग श्रीलंका की मदद नहीं किए और श्रीलंका बर्बाद हो गया। भाजपा के लोग ना ही हिंदु के हैं ना ही बौद्ध के ये लोग सिर्फ सत्ता के हैं।

About Post Author

You may have missed