August 12, 2026

मणिपुर एवं पूर्वोत्तर में संगठन विस्तार पर जदयू ने की व्यापक चर्चा

पटना। जदयू के प्रदेश अध्यक्ष उमेश सिंह कुशवाहा से जदयू मणिपुर के अध्यक्ष बिरेन सिंह, महासचिव नावाकिशोर सिंह एवं डॉ. लोकेन सिंह तथा जदयू के क्षेत्रीय समन्वयक उत्तर पूर्व परिषद दानिस नागुलई ने मुलाकात की। प्रदेश कार्यालय पहुंचने पर पूर्वोत्तर से आए जदयू पदाधिकारियों का स्वागत किया गया। प्रदेश कार्यालय में प्रांतीय एवं प्रकोष्ठों के पदाधिकारियों के साथ इस दौरान मणिपुर एवं पूर्वोत्तर में संगठन विस्तार पर व्यापक चर्चा हुई।
बैठक में प्रदेश अध्यक्ष के साथ राष्ट्रीय सचिव सह विधान पार्षद रवीन्द्र प्रसाद सिंह, मुख्यालय प्रभारी उपाध्यक्ष डॉ. नवीन आर्य चंद्रवंशी, मुख्यालय प्रभारी महासचिव मृत्युंजय कुमार सिंह एवं अरुण कुमार सिंह, मुख्यालय प्रभारी सचिव मनीष कुमार सहित अन्य पदाधिकारी उपस्थित रहे।

You may have missed