VIP प्रमुख ने तमिलनाडु घटना को बताया दुर्भाग्यपूर्ण, कहा- लोग लगा रहे मदद की गुहार, राज्य सरकार ले संज्ञान

पटना। तमिलनाडु में बिहारियों के साथ हो रहे हमला को VIP प्रमुख ने दुर्भाग्यपूर्ण बताया हैं। विकासशील इंसान पार्टी के प्रमुख व पूर्व मंत्री मुकेश सहनी ने इस पर केंद्र और राज्य सरकार को संज्ञान लेने को कहा हैं। वही उनका कहना था कि बिहार के लोगों की यह बदकिस्मती ही है कि आज भी उन्हें यहां से पलायन करना पड़ रहा है। रोजी रोटी की तलाश में लोग दूसरे प्रदेशों में जाकर मजदूरी कर रहे हैं। जहां इन पर हमले हो रहे हैं। यह मामला बेहद गंभीर है। वही इस पर केंद्र और राज्य में बैठी सरकार को सोचना चाहिए। बता दे की राजधानी पटना में आयोजित होली मिलन समारोह के मौके पर मुकेश सहनी ने यह बातें कही है। निषाद विकास संघ के इस कार्यक्रम में शामिल VIP पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष ने कार्यकर्ताओं को होली की शुभकामनाएं दी। वही इस मौके पर कार्यकर्ताओं ने एक दूसरे को गुलाल लगाया और होली की ढेर सारी बधाईयां दी। पटना में होली मिलन समारोह आयोजित करने को लेकर मुकेश सहनी ने निषाद विकास संघ को धन्यवाद दिया और मुंबईया स्टाइल में भी होली मिलन समारोह के आयोजन करने की बात कही। निषाद विकास संघ के सभी नेताओं और कार्यकर्ताओं ने एक दूसरे को अबीर लगाया और होली पर्व की शुभकामनाएं दी। वही मीडिया से बातचीत करते हुए मुकेश सहनी ने कहा कि होली पर्व के पहले तमिलनाडु में हो रहे बिहारी मजदूरों पर हमला दुर्भाग्यपूर्ण है। कई लोगों ने वीडियो भेजकर बिहार के CM नीतीश कुमार और उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव से मदद की गुहार लगाई है।