नागालैंड चुनाव में 2 सीटों पर जीत दर्ज कर चिराग की पार्टी ने नीतीश तेजस्वी को पछाड़ा; जदयू को मिली एक सीट, राजद का खुला नहीं खाता

पटना। बिहार की राजनीति में एक दूसरे से निपटने में लगे पार्टियों के बीच एक दिलचस्प जंग देश के पूर्वोत्तर राज्य नागालैंड में हो रही थी। बता दे की नागालैंड के विधानसभा चुनाव में BJP तो मैदान में थी ही, बिहार की क्षेत्रीय पार्टियां JDU, RJD और लोजपा(रा) भी दमखम के साथ डटी थी। वही आज नागालैंड का रिजल्ट आया। जिसमे चिराग पासवान की पार्टी लोजपा (रा) बिहार में महागठबंधन चला रहे नीतीश कुमार और तेजस्वी यादव दोनों पर भारी पड़ी। इसमें चिराग पासवान की पार्टी लोजपा (रा) ने 2 सीटें जीत ली है। लोजपा (रा) ने नागालैंड की पुघोबोतो और टोबु सीट से जीत हासिल की है। वही खास बात ये भी रही कि चिराग पासवान की पार्टी के उम्मीदवार 2 विधानसभा क्षेत्रों में दूसरे स्थान पर रहे और काफी कम वोटों से चुनाव हारे। चिराग पासवान ने पहली दफे नागालैंड में अपनी पार्टी के उम्मीदवारों को उतारा था और पार्टी ने नागालैंड में 8.65 प्रतिशत वोट हासिल कर लिया। वही नागालैंड में सबसे ज्यादा सीटे BJP ने जीती है और उसे 18.93 प्रतिशत वोट ही हासिल हुए हैं। नागालैंड में हुए विधानसभा चुनाव में बिहार की किसी पार्टी ने सबसे ज्यादा दावे किये थे तो वह नीतीश कुमार की पार्टी JDU थी। बता दे की JDU के राष्ट्रीय अध्यक्ष ललन सिंह लगातार दावे कर रहे थे कि नागालैंड में कोई भी सरकार उनकी पार्टी की मदद के बगैर नहीं बनेगी। पार्टी के कई नेता बिहार से नागालैंड जाकर डेरा डाल कर जमे रहे। लेकिन JDU को सिर्फ एक सीट पर जीत हासिल हुई। नागालैंड की टसेमिन्यू सीट पर JDU उम्मीदवार ने जीत हासिल की। JDU के उम्मीदवार 2 विधानसभा क्षेत्रों में दूसरे स्थान पर रहे। पार्टी को नागालैंड में सिर्फ 3.25 प्रतिशत वोट हासिल हुए।
राजद का थैली रही खाली
वैसे नागालैंड में सबसे बुरी स्थिति राजद की हुई। राजद ने नागालैंड चुनाव में मैनेजमेंट के लिए बिहार के मंत्री कुमार सर्वजीत को खास तौर पर वहां भेजा था। लेकिन राजद का खाता तक नहीं खुला। राजद के कुल मिला कर 0।5 प्रतिशत वोट हासिल हुआ।

About Post Author

You may have missed