लखीसराय में हुआ भीषण सड़क हादसा, हादसे में दिवंगत अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत के परिवार के 5 लोगों समेत 6 की गई जान

लखीसराय। बिहार के लखीसराय जिले के हलसी थाना क्षेत्र के मंगलवार की भीषण हादसा हो गया। इस हादसे में दिवंगत बॉलीवुड अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत के 5 रिश्तेदारों सहित छह लोगों की मौत हो गई। सभी मृतक जमुई के नौडीहा व चौहानडीह के बताए जा रहे हैं। हादसे में 4 लोग घायल हुए है जिन्हें सिकंदरा हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया है। सभी लोगों पटना में एक दाह संस्कार से जमुई खैरा के लिए लौट रहे थे। जानकारी के अनुसार, कुछ लोग हरियाणा में पदस्थापित एडीजीपी ओपी सिंह के बहनोई, दो भगिना व एक अन्य रिश्तेदार बताए जा रहे हैं। यह हादसा ट्रक और टाटा सूमो कार के बीच हुआ है।

घटना के संदर्भ में मिली जानकारी के मुताबिक़ ट्रक पर गैस सिलेंडर रखा हुआ था। पिपरा गांव पहुंचते ही ट्रक अनियंत्रित होकर सूमो से टकरा गई। इस घटना में सूमो पूरी तरह छतिग्रस्त हो गई। वहीं घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस दलबल के साथ घटनास्थल पर पहुंच गई और शव की तलाशी शुरू की गई। हादसे की सूचना के बाद पुलिस मौके पर पहुंच गई है। पुलिस ने मृतकों के शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जमुई सदर अस्पताल भेजा गया है। वही घायलों की स्थिति गंभीर देखते हुए उन्हें पटना के लिए रेफर किया गया है।

जानकारी के अनुसार, हलसी थाना क्षेत्र में हुए इस भीषण हादसे में अमित शंकर, रामचंद्र सिंह, देवी देवी, अनीता देवी और चालक चेतन कुमार की मौत हो गई। वही बाल्मीकि सिंह और प्रसाद कुमार सहित दो अन्य लोगों की हालत गंभीर बताई जा रही है। जानकारी के अनुसार, परिवार के करीब 15 लोग दो गाड़ियों में सवार थे। वही कहा जा रहा हैं की परिवार पटना से जमुई लौट रहा था। दुर्भाग्यवश उनकी गाडी अनियंत्रित ट्रक की चपेट में आ गई, जिसमें छह लोगों की मौत हो गई।

About Post Author

You may have missed