BIHAR : HAM का 6वां स्थापना दिवस 24 जुलाई को, जिलों में धूमधाम से मनाने का समीक्षा बैठक में निर्णय

पटना। हिन्दुस्तानी अवाम मोर्चा (से.) का 24 जुलाई को छठा स्थापना दिवस मनाने की तैयारी को लेकर पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष बीएल वैश्यन्त्री की अध्यक्षता में मंगलवार को बैठक हुई। बैठक में पार्टी के राष्ट्रीय प्रधान महासचिव सह बिहार सरकार के मंत्री डॉ. संतोष कुमार सुमन, विधायक डॉ. अनिल कुमार भी उपस्थित थे।
बैठक में सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि पार्टी का 6वां स्थापना दिवस पर 6 पौंड का केक काटा जायेगा, कार्यक्रम में पदाधिकारी एवं पार्टी कार्यकर्ता भाग लेगें। इसके लिए स्थानीय सभी पदाधिकारियों को निदेशित किया गया, साथ ही यह भी निर्णय लिया गया कि पार्टी के 38 जिलों में सभी जिलाध्यक्ष एवं महानगर अध्यक्ष अपने जिला में धूमधाम से स्थापना दिवस मनायेंगे। स्थापना दिवस के अवसर पर पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष व बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री जीतन राम मांझी के मुख्यमंत्री काल में लिए गए 34 निर्णयों को जन-जन तक पहुंचाने हेतु हस्ताक्षर अभियान चलायेगा। पटना में होने वाली स्थापना दिवस के अवसर पर जीतन राम मांझी पूर्व भी उपस्थित रहेंगे।
बैठक में राष्ट्रीय स्तर, प्रदेश पदाधिकारी एवं प्रकोष्ठ अध्यक्ष के साथ वरिष्ठ पदाधिकारी भी शामिल हुए। जिसमें ई देवेन्द्र मांझी, राजेश्वर मांझी, विपिन तिवारी, चन्द्रभूषण कुशवाहा, रामविलास प्रसाद, सुनीता अशोक, अविनाश कुमार, हरेन्द्र श्रीवास्तव, महेन्द्र सदा, रघुवीर मोची, अनिल कुमार रजक, द्वारिका पासवान, गीता पासवान, रविन्द्र शास्त्री, राजीव नयन सिंह उर्फ बलमा बिहारी, अश्विनी कुमार, नन्दु मांझी, सुजीत कुमार, रितुराज ओझा, अमित कुमार, विजय कुमार, श्याम सुन्दर प्रसाद, कमल किशोर कुमार इत्यादि नेताओं ने भाग लिया।

About Post Author

You may have missed