मुंगेर में मारवाड़ी युवा मंच के द्वारा निकाला गया भव्य शोभा यात्रा, भक्तों ने रंग गुलाल के साथ फाल्गुन उत्सव मनाया

मुंगेर। बिहार के मुंगेर में फाल्गुन महोत्सव के अवसर पर शनिवार को मुंगेर में मारवाड़ी युवा मंच के द्वारा भव्य निशान यात्रा सह शोभा यात्रा निकाली गई। वही यह शोभायात्रा मुंगेर बस स्टैंड स्थित रामलीला मैदान दुर्गा स्थान से निकाली गई जो कि शहर के विभिन्न चौक चौराहा और गलियों से गुज़रते हुए जयघोष के साथ शहर में भ्रमण कर वापस दुर्गा मंदिर में आकर निशान यात्रा का समापन हुआ। वही इस शोभा यात्रा के दौरान महिला एवं पुरुष श्रद्धालु हाथों में निशान लेते हुए ढोल नगाड़ा और DJ के भक्ति गीत पर नाचते कूदते हुए चल रहे थे। वही इस शोभायात्रा में मौजूद श्रद्धालुओं के द्वारा रंग गुलाल के साथ फूलों की वर्षा कर फाल्गुन उत्सव मनाया जा रहा था। वहीं इस समारोह का उद्घाटन मुंगेर विधायक प्रणव कुमार, वर्तमान महापौर कुमकुम एवं नगर आयुक्त निखिल धनराज के द्वारा संयुक्त रूप उद्घाटन किया गया। जबकि निशान शोभायात्रा में पूर्व महापौर रूमा राज भी कार्यक्रम में उपस्थित होकर महिला श्रद्धालुओं के साथ भक्ति गीतों पर थिरकते नजर आए।

जबकि बंगाल से आए रासमण्डली कलाकारों के द्वारा ब्रज की होली गीतों पर अद्भुत नृत्य कर मौजूद श्रद्धालुओं का मन मोह लिया। वही इस निशान यात्रा में लगभग 2000 से अधिक महिला-पुरुष श्रद्धालु उपस्थित थे। वही इस दौरान शोभायात्रा वाली मुख्य मार्ग में कई जगहों पर ठंडा पानी शरबत का इंतजाम किया गया था। वही यह निशान शोभा यात्रा बेकापुर, मुख्य बाजार, बस स्टेंट, बड़ी बाजार होते हुए राम लीला मैदान दुर्गा स्थान में आकर समापन हुआ। इसके बाद बाबा खाटू श्याम की आरती की गई। इस मौके पर कमेटी के सदस्य संजय जालान ने जानकारी देते हुए बताया कि फाल्गुन महोत्सव मुंगेर में पिछले 9 वर्षों से निकाला जा रहा है। इसमें शहरवासी बढ़ चढ़कर हिस्सा लेते हैं। वही इस अवसर पर कई तरह की कार्यक्रम आयोजित की गयी है। सुबह में निशान यात्रा निकालने के बाद दिनभर मंदिर परिसर में पूजा अर्चना होगी। इसके बाद संध्या में बंगाल से आए कलाकारों के द्वारा भक्ति जागरण कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। वही इस मौके पर प्रसाद के रूप में भंडारा का आयोजन किया गया है।

About Post Author

You may have missed