भागलपुर में कुख्यात अपराधी राजकुमार चौधरी गिरफ्तार, आपसी विवाद में दुकानदार को मारी थी गोली

भागलपुर। बिहार के भागलपुर जिलें के ललमटिया थाना क्षेत्र में हुए एक सप्ताह पूर्व हुए विकास साह हत्या मामले का खुलासा किया गया है। वही बिहार पुलिस ने इस मामले में मुख्य आरोपी राजकुमार चौधरी को गिरफ्तार किया गया है। बता दे की आपसी विवाद को लेकर विकास की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। बताते चले की 27 फरवरी को दोपहर में समय घर में सो रहे विकास की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। वही SSP आंनद कुमार ने बताया कि कुछ दिन पूर्व दोनों में विवाद हुआ था। जिसको लेकर राजकुमार ने इसकी हत्या कर दी। वहीं मृतक के पत्नी ने बताया था कि कुछ दिन पूर्व राजकुमार चौधरी की माँ ने मरवा देने की धमकी दी थी। दो दिन बाद बेटे के द्वारा गोली मरवा दी गई। वही इस मामले में पूर्व में 3 लोगों को गिरफ्तार किया गया था। कुल 4 लोगों को नामजद आरोपी बनाया गया था। तीन लोगों को घटना के बाद ही गिरफ्तार कर लिया गया था। वही मुख्य आरोपी राजकुमार चौधरी फरार चल रहा था, जिसे एक कट्टा व जिंदा कारतूस के साथ गिरफ्तार किया गया है। बता दे की बीते एक सप्ताह के अंदर शहर में 3 हत्या हुई थी। सुल्तानगंज में वर्चस्व को लेकर हत्या हुई थी। मौलानाचक में भी वर्चस्व को लेकर हत्या हुई थी। आपसी विवाद को लेकर मधुसूदनपुर में भी हत्या हुई थी। पुलिस इन सभी मामले को लेकर कारवाई कर रही है।

About Post Author

You may have missed