यूपी : वाराणसी में गंगा खतरे के निशान से ऊपर, प्रधानमंत्री मोदी ने फोन कर अधिकारीयों दिये जरुरी निर्देश

यूपी। यूपी के वाराणसी में गंगा ने इस साल का सबसे उच्च स्तर छू लिया है। गुरुवार की दोपहर गंगा का जलस्तर चेतावनी बिंदु को भी पार कर गया। वही इससे पानी गलियों, रास्तों और नालों से होते हुए शहर में घुसने लगा है। वही इसकी जानकारी मिलते ही PM मोदी ने यहां की स्थिति के बारे में मंडलायुक्त से बात की है। वही प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जिस समय बात की उस वक्त मंडलायुक्त और जिलाधिकारी शहर में बाढ़ राहत शिविरों की ही व्यवस्था देख रहे थे। वही प्रधानमंत्री ने मंडलायुक्त से गंगा और वरुणा नदी में बढ़ते जलस्तर और उसकी वजह से लोगों के विस्थापन पर चिंता व्यक्त की। वही PM मोदी ने अधिकारियों को लोगों की हर संभव सहायता तेजी से करने का निर्देश दिया।

वही किसी भी विशेष सहायता की आवश्यकता महसूस होने पर सीधे उन्हें अवगत कराने के लिए भी कहा। वही मंडलायुक्त ने PM मोदी को पिछले दिनों से लगातार बढ़ते नदियों के जलस्तर के साथ ही राहत शिविरों की व्यवस्था और प्रशासनिक तैयारियों की जानकारी दी। वही PM मोदी इससे पहले भी समय समय पर अपने संसदीय क्षेत्र वाराणसी का हालचाल लेते रहे हैं। वही कोरोना महामारी के दौरान भी उन्होंने अधिकारियों के साथ ही आम लोगों से फोन पर बातचीत कर हालचाल लिया था। लोगों को कोरोना से बचने के लिए गमछा का इस्तेमाल करने समेत सतर्कता बरतने और BJP कार्यकर्ताओं से लोगों की सेवा की अपील की थी।

About Post Author

You may have missed