छपरा में दिनदहाड़े महिला के साथ सामूहिक दुष्कर्म, छह लोगों ने दिया वारदात को अंजाम, वीडियो बना किया वायरल

छपरा । जिले में छह लोगों ने महिला से सामूहिक दुष्कर्म किया। बताया जा रहा है कि पति के सामने दिनदहाड़े पत्नी के साथ घटना को अंजाम दिया। इसके बाद आरोपितों ने दुष्कर्म का वीडियो भी बना लिया और सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। मामला जब एसपी तक पहुंचा तो मामले की जांच शुरू की गई है। वीडियो की सत्यता और घटना की जानकारी ली जा रही है।

घटना गोसी अमनौर से परशुरामपुर जाने वाली आरईओ पथ के बीच बड़ी नहर के पास हुई। महिला अपने पति के साथ कहीं जा रही थी। रास्ते में अपराधियों ने दंपती को रोक लिया।

पहले तो उन्होंने महिला को पकड़ लिया व उसके साथ अभद्र व्यवहार किया। फिर उन्होंने महिला का फोन भी छीन लिया। वहीं सुनसान नहर किनारे झाड़ी में ले जाकर सामूहिक दुष्कर्म किया। इसके बाद अपराधियों ने महिला को छोड़ दिया व फरार हो गए।

मामले की जानकारी देते हुए थानाध्यक्ष सुजीत कुमार ने कहा कि सूचना मिली है। किसी ने लिखित शिकायत नहीं दी है। वैसे पुलिस मामले की जांच कर रही है। उधर, एसपी संतोष कुमार ने खुद भी मामले पर संज्ञान लिया है। वीडियो के आधार पर जांच की जा रही है।

About Post Author