मसौढ़ी में किसानों का प्रदर्शन : मोदी सरकार के खिलाफ किसानों में आक्रोश, केंद्र सरकार के खिलाफ जमकर लगाये नारे

पटना। दिल्ली में किसान आंदोलन के दौरान किसानों पर FIR होने के खिलाफ में मसौढ़ी में केंद्र की मोदी सरकार के खिलाफ विरोध मार्च निकाला गया। आक्रोशित किसानों ने FIR की कॉपी जलाकर विरोध-प्रदर्शन किया। बता दे की आज अखिल भारतीय किसान सभा के बैनर तले पूरे शहर में विरोध मार्च निकाला गया। जिसमें केंद्र सरकार के खिलाफ जमकर नारे लगाये गये। अखिल भारतीय किसान महासभा प्रमुख घटक संयुक्त किसान मोर्चा की ओर से मसौढ़ी में शहीद-ए-आजम भगत सिंह पार्क से निकलकर स्टेशन के प्रांगण जाकर विरोध मार्च निकल गया। वही इस सभा को संबोधित करते हुए प्रखंड अध्यक्ष भगवान सिंह ने कहा कि किसान आंदोलन को बदनाम करने के लिए मोदी सरकार जिस तरीके से हथकंड़ा अपना रही है। उसे किसानों में काफी रोष है। हम लोग मोदी सरकार के खिलाफ लड़ाई लड़ेंगे। वहीं अखिल भारतीय किसान महासभा के प्रखंड सचिव शशि यादव ने कहा कि केंद्र की मोदी सरकार अब तक किसी भी फसल का उचित मूल्य नहीं दिया गया। वहीं मोदी सरकार किसानों पर झूठा केस दर्ज कर रही है। उन्होंने आगे कहा कि आगामी लोकसभा चुनाव में पूरे देश भर के किसान एकजुट होकर मोदी सरकार के खिलाफ वोट करेंगे। पूरे देश भर में अखिल भारतीय किसान महासभा विरोध प्रदर्शन करेगी। वही इस मौके पर भाकपा माले के राज्य कमेटी सदस्य कमलेश कुमार किसान नेता बटेश्वर यादव सतनारायण महतो आदि शामिल हुए।

About Post Author

You may have missed