बक्सर : खेत में काम करने के दौरान किसान को लगी करंट, घटनास्थल पर ही गई जान, परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल

बक्सर। बिहार के बक्सर जिले के चंदा गांव में गुरुवार कि सुबह खेत के पास करेंट की चपेट में आने से किसान की मौत हो गई। वही मृतक पुराना भोजपुर निवासी ओम प्रकाश सिंह उम्र 50 वर्ष, पिता- कवल सिंह बताया जाता हैं। मृतक खेत मे काम करने जा रहा था। तभी वह बिजली के तार कि चपेट में आ गया जिससे घटनास्थल पर ही उसकी मौत हो गयी। घटना के बाद पूरे गांव में कोहराम मच गया। मृतक के परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल था। वही मिली जानकारी के अनुसार पुराना भोजपुर के उत्तर टोला निवासी ओम प्रकाश सिंह चंदा गांव में मालगुज़ारी पर खेती कर अपने परिवार का भरण पोषण कर रहे थे। प्रतिदिन कि तरह वह गुरुवारकि सुबह भी खेत पर काम के लिए निकले हुए थे। तभी खेत कि मेढ़ पर टूटकर गिरे बिजली के तार कि चपेट में आ गये। जिससे घटनास्थल पर ही उसकी जान चली गयी। आसपास खेत मे काम कर रहे लोगो ने इसकी सूचना परिजनों को दी मौके पर पहुंचे परिजन अस्पताल ले गए जहां डाक्टर ने किसान को मृत घोषित कर दिया। मृतक अपने 3 भाइयों में सबसे बड़ा हैं। वही इस घटना के बाद पत्नी मनोरमा देवी का रो रो कर बुरा हाल है। वही मौके पर पहुंचे जनप्रतिनिधियों द्वारा पीड़ित परिवार को तत्काल उचित मुआवजे कि सरकार से मांग कि है। वही सूचना पर पहुंचीं भोजपुर पुलिस द्वारा शव को कब्जे में ले पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया।

About Post Author

You may have missed