टी20 वर्ल्ड कप 2022 : श्रीलंका को हरा कर इंग्लैंड सेमीफाइनल में, स्टोक्स बने इंग्लिश टीम के संकट मोचक, ऑस्ट्रेलिया बाहर

नई दिल्ली। श्रीलंका पर 4 विकेट से जीत दर्ज कर जोस बटलर की अगुवाई वाली इंग्लैंड ने टी20 वर्ल्ड कप 2022 के सेमीफाइनल में अपनी जगह पक्की कर ली है। वही ग्रुप-1 से न्यूजीलैंड के बाद नॉकआउट स्टेज में पहुंचने वाली इंग्लैंड दूसरी टीम बनी है। वही इस मैच में पहले बल्लेबाजी करते हुए श्रीलंका ने इंग्लैंड को 142 रनों का लक्ष्य दिया था। इस स्कोर को इंग्लिश टीम ने 2 गेंदें शेष रहते हासिल कर लिया। टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी श्रीलंका ने निर्धारित 20 ओवर में 8 विकेट के नुकसान पर बोर्ड पर 141 रन लगाए हैं। श्रीलंका को इस स्कोर तक पहुंचाने में सलामी बल्लेबाज निसंका ने अहम भूमिका निभाई जिन्होंने 45 गेंदों पर 2 चौकों और 5 गगनचुंबी छक्कों की मदद से 67 रनों की पारी खेली। निसंका के अलावा भानुका राजपक्षे 20 रन का आंकड़ा पार करने में कामयाब रहे। वही इंग्लैंड के लिए मार्कवुड ने सर्वाधिक 3 विकेट लिए। इंग्लैंड को सेमीफाइनल में पहुंचने के लिए 142 रनों की दरकार है।

वही 142 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए जोस बटलर और ऐलेक्स हेल्स ने इंग्लैंड को धमाकेदार शुरुआत दी थी। पावरप्ले में इंग्लैंड ने बिना विकेट खोए 70 रन जोड़े थे। वही इंग्लैंड को पहला झटका बटलर के रूप में 75 के स्कोर पर लगा। बटलर 28 के निजी स्कोर पर हसरंगा का शिकार बने। वही इसके बाद इस लेग स्पिनर ने हेल्स को 47 के निजी स्कोर पर आउट कर इंग्लैंड को दूसरा झटका 10वें ओवर में दिया। इंग्लैंड को तीसरा और चौथा झटका क्रमश: ब्रुक्स (4) और लिविंगस्टोन (4) के रूप में लगा। 111 रन पर 5 विकेट खोने के बाद इंग्लैंड के लिए एक बार फिर बेन स्टोक्स संकट मोचक बने और 42 रनों की पारी खेल उन्होंने अपनी टीम को जीत दिलाई।

About Post Author

You may have missed