August 20, 2026

जहानाबाद में तालाबों के संरक्षण और पर्यटन विकास पर जोर

जहानाबाद। पर्यावरण, वन एवं जलवायु परिवर्तन मंत्री डॉ. प्रमोद कुमार ने शुक्रवार को जिले के दक्षिणी तालाब, अमथुआ तालाब, धराऊत तालाब एवं चाड़ तालाब का क्रमबद्ध निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने इन तालाबों के प्राकृतिक संरक्षण की आवश्यकता पर बल दिया और संबंधित अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए। मंत्री ने कहा कि इन तालाबों के किनारे के क्षेत्रों को हरित पट्टी के रूप में विकसित किया जाए, जिससे पर्यावरण संरक्षण को बढ़ावा मिले। साथ ही उन्होंने इन स्थलों को पर्यटन की दृष्टि से विकसित करने की संभावनाएं तलाशने का भी निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि प्राकृतिक जल स्रोत केवल जल संचयन के साधन नहीं हैं, बल्कि यह जीव-जंतुओं और पर्यावरण को समृद्ध करने में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। निरीक्षण के दौरान डीएफओ शशि कुमार, रेंज ऑफिसर, भाजपा जिलाध्यक्ष धीरज, महामंत्री अनिल ठाकुर, विजय सत्कार, गुड्डू शर्मा, संतोष चंद्रवंशी, रंजीत कुमार, किसान मोर्चा के विनोद कुमार, अशोक सिंह सहित पार्टी के कई कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

You may have missed