बिहार में शिक्षकों की मांगों को नजरअंदाज कर रही सरकार : कांग्रेस

पटना। प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय सदाकत आश्रम में शिक्षक दिवस पर पूर्व राष्ट्रपति डॉ. राधाकृष्णन की 133वीं जयंती मनाया गया। इस अवसर पर डॉ. राधाकृष्णन के चित्र पर माल्यार्पण करते हुए प्रदेश कांग्रेस कमिटी के अध्यक्ष डॉ. मदन मोहन झा ने कहा कि भारतीय संस्कृति में प्राचीन काल से ही शिक्षक का समाज में बड़ा स्थान रहा है। शिक्षक राष्ट्र के निर्माता हैं तथा उनका सम्मान हमेशा होना चाहिए। उन्होंने कहा कि यह एक विडंबना है कि आज बिहार में शिक्षक अपनी उचित सेवाशर्तों की मांग कर रहे हैं लेकिन राज्य सरकार शिक्षकों के मांगों को नजरअंदाज कर रही है। उन्होंने कहा कि वे खुद एक शिक्षक हैं और आज माध्यमिक एवं कॉलेज शिक्षकों को जो भी सुविधाएं मिल रही हैं वे कांग्रेस सरकार की ही देन है। कांग्रेस हमेशा से शिक्षकों के हितों की लड़ाई लड़ी है और आगे भी लड़ते रहेगी।
इस अवसर पर प्रदेश कांग्रेस कमिटी के पूर्व अध्यक्ष चंदन बागची, कार्यकारी अध्यक्ष डॉ. समीर कुमार सिंह, प्रदेश कांग्रेस मीडिया विभाग के चेयरमेन राजेश राठौड़, पूर्व विधायक प्रमोद कुमार सिंह, अरविंद लाल रजक, मृणाल अनामय, उमेश राम, शशि रंजन, ब्रज किशोर सिंह कुशवाहा, सुधा मिश्रा, प्रदुम्न कुमार यादव, राजीव सिन्हा, प्रमोद राय, रूमा सिंह, कृष्ण मुरारी मिश्र, कौशलेन्द्र नाथ पाठक, रिपू दहन शर्मा, निरंजन कुमार, मुकुल यादव, अजय कुमार ठाकुर, आयुष भगत एवं अन्य कांग्रेसजनों ने डॉ. राधाकृष्णन के चित्र पर माल्यार्पण किया।

About Post Author

You may have missed