सास करती थी अवैध संबंध का विरोध, बहू ने प्रेमी के साथ मिलकर की हत्या

बेगूसराय। बेगूसराय में एक बहू ने अपनी सास की प्रेमी के साथ मिलकर गला दबाकर हत्या कर दी। सास बहू के अवैध संबंधों का लगातार विरोध करती थी। इसीलिए बहू ने अपने प्रेमी के साथ मिलकर उसकी जान ले ली। पुलिस ने आरोपी बहू व प्रेमी को गिरफ्तार कर लिया है।

यह मामला छौराही थाना क्षेत्र के परोरा गांव का है। यहां घर में सोई 50 साल की चुनचुन देवी की हत्या कर दी गई। महिला का शव सुबह बरामदे में मिला। जानकारी के अनुसार, घटना वाली रात को घर में चुनचुन देवी की बहू खुशबु देवी के आलावा सिर्फ दो छोटे-छोटे बच्चे थे। पुलिस ने जब खुशबू को हिरासत में लेकर सख्ती से पूछताछ की तो उसने सब खुलासा कर दिया।

पुलिस ने खुशबू और उसके प्रेमी गंगा साह को गिरफ्तार कर लिया है। प्रेमी चुनचुन देवी का चचेरा भतीजा है। मृतका का बेटा मजदूरी का काम करता है। पुलिस ने बताया कि दोनों के बीच लगभग दो सालों से अवैध संबंध था। इसे लेकर चुनचुन देवी बार-बार विरोध करती थी। दो बार पंचायत भी हो चुकी थी। इसी का बदला लेने के लिए दोनों ने उसकी हत्या कर दी।

About Post Author

You may have missed