गोपालगंज में अपराधी बेलगाम : दिनदहाड़े बदमाशों ने घर लौट रहे आभूषण कारोबारी को गोली मारकर किया घयल, मई में होनी है शादी

गोपालगंज। बिहार के गोपालगंज में बाइक सवार अपराधियों ने गुरुवार को स्वर्ण व्यवसायी को गोली मारकर जख्मी कर दिया। वही यह पूरी घटना उचकागांव थाना क्षेत्र के वृन्दावन गांव के पास स्थित सीवान मुख्य पथ पर टोल प्लाजा के पास की है। गंभीर अवस्था में उसे तत्काल गोपालगंज सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां से उसे गोरखपुर रेफर कर दिया गया। फिलहाल उसकी स्थिति गंभीर बताई जा रही है। युवक की हाल ही में सगाई हुई थी और मई उसकी शादी होने वाली है। वही स्वर्ण व्यवसायी की पहचान नगर थाना क्षेत्र के बसडीला गांव निवासी वर्मा सोनी के बेटे राजू सोनी के रूप में की गई। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच कर बदमाशों की गिरफ्तारी में जुट गई है। राजू सोनी मिरगंज किसी काम से गया था। बताया जा रहा है की वापस लौटने के दौरान टोल प्लाजा के पास अज्ञात बदमाशों द्वारा 5 गोली दाग दी। गोली लगने के कारण वह बुरी तरह जख्मी हो गया। वही इस मामले में सदर अस्पताल पहुंचे हथुआ के SDPO नरेश कुमार ने कहा कि पुलिस अपराधियों की पहचान करने में जुट गई है। यह घटना क्यों हुई, इसकी अभी तक कोई स्पष्ट जानकारी नहीं मिल सकी है। पुलिस कई बिंदुओं पर मामले की तफ्तीश कर रही है। पंचायत के मुखिया पति अरविंद मिश्रा ने बताया कि युवक की अभी तक किसी से कोई दुश्मनी की बात सामने नहीं आई है। राजू सोनी को फोन कर किसी ने वहां बुलाया था और फिर घटना को अंजाम दिया गया है। हालांकि इस मामले की आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। पुलिस अभी सभी बिंदुओं पर जांच कर रही है।

About Post Author

You may have missed