सीतामढ़ी : सड़क दुर्घटना में बाइक सवार दंपती की गई जान, अनियंत्रित कर ने मारी जोरदार टक्कर, 2 की मौके पर हुई मौत

सीतामढ़ी। बिहार के सीतामढ़ी जिले में एक अनियंत्रित कर चालक ने 2 जगहों पर 2 बाइक को टक्कर मारी। जिसमे एक महिला गंभीर रूप से घायल हो गई। वहीं एक पति-पत्नी की मौत हो गई। बता दे की यह घटना बथनाहा थाना क्षेत्र के NH 104 बथनाहा चौक के समीप का है। बता दे कि सुरसंड से सीतामढ़ी की ओर तेज रफ्तार से जा रही सफेद रंग की मारुति स्विफ्ट डिजायर कार ने बथनाहा चौक पर पहले एक निजी विद्यालय की शिक्षिका और बथनाहा थाना क्षेत्र के सोनमा गांव निवासी सुरेंद्र सिंह की पुत्री बिंदी को ठोकर मार दिया। वही ठोकर लगने के बाद वह भागने लगा। वही इसी क्रम में पंथपाकर चौक के समीप एक बाइक सवार दंपती को भी रौंद दिया। जिससे दोनो की मौत हो गई।
छानबीन में जुटी पुलिस
वही बताया जा रहा है कि मृतक अधिवक्ता अमरेश मिश्र और उनकी पत्नी शिक्षिका नीतू कुमारी दोनो घर जा रहे थे। इसी दौरान यह हादसा हुआ है। दरअसल अधिवक्ता शहर के राजोपट्टी में किराए के मकान में रहते थे। बता दे की पर्व को लेकर वह अपने घर सुरसंड थाना क्षेत्र के बिस्पट्टी जा रहे थे। वही इसी दौरान अनियंत्रित कार चालक ने घटना को अंजाम दिया है। वही मौके पर ही अधिवक्ता की मौत हो गई। वहीं गंभीर स्थिति में उनके पत्नी को सदर अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती कराया। जहां इलाज के दौरान ही मौत हो गई। वही घटना के बाद से कार चालक गाड़ी छोड़कर फरार है। वहीं सूचना पर स्थानीय बथनाहा थाने की पुलिस मौके पर पहुंचकर मामले की छानबीन में जुटी हुई है।

About Post Author

You may have missed