लोकसभा चुनाव की तैयारियों में जुटा कांग्रेस सेवादल, प्रशिक्षित कार्यकर्ता बूथ स्तर तक करेंगे प्रचार

  • सेवा दल प्रदेश कार्यकारिणी की बैठक में लोकसभा चुनाव प्रबंधन पर हुआ विचार

पटना। आगामी लोकसभा चुनाव को लेकर कांग्रेस सेवा दल ने तैयारियाँ तेज कर दी है। शुक्रवार को सदाकत आश्रम स्थित सेवा दल के प्रदेश कार्यालय में सेवा दल के प्रदेश अध्यक्ष की अध्यक्षता में प्रदेश कार्यकारिणी की बैठक आयोजित हुई। वही इस बैठक में लोकसभा चुनाव प्रबंधन को लेकर विचार विमर्श हुआ। वही इस बैठक को सम्बोधित करते हुए बिहार प्रभारी अफरोज खान ने कहा कि सेवा दल कांग्रेस पार्टी की रीढ़ है और पूरे देश में इसके पास एक अनुशासित और समर्पित कैडर है। इस लोक सभा चुनाव में सांप्रदायिक और विभाजनकारी ताकतों से मुकाबला कहै जो नफरत फैला रहे हैं। कांग्रेस पार्टी को जनसमर्थन बढ़ता जा रहा है, ऐसे में सेवा दल कार्यकर्ता चुनाव की तैयारी में लग जायें और 2024 में केंद्र में कांग्रेस की सरकार को लाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभायें। बिहार प्रभारी द्वारा चुनाव प्रबंधन को लेकर जानकारियां और निर्देश दिये गये। प्रदेश सेवा दल अध्यक्ष डॉ. संजय यादव ने कहा कि सेवा दल अपनी भरपूर शक्ति से चुनाव की तैयारियों में जुट जायेगा। राज्य के हर बूथ स्तर तक सेवा दल कार्यकर्ता सक्रिय होंगे वहीं डोर टू डोर कैंपेन, जनसंपर्क, सम्पर्कयात्रा जैसे कार्यक्रमों के जरिये कांग्रेस की नीतियों और विचारधारा को जनता के बीच मे प्रभावी तरीक़े से रखा जाएगा। सोनिया गांधी, राहुल गांधी, राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे, प्रदेश अध्यक्ष डॉ. अखिलेश प्रसाद सिंह के मार्गदर्शन और नेतृत्व में बिहार में जबरदस्त वापसी होने वाली है। वही इस बैठक को महिला अध्यक्ष, उपाध्यक्ष, प्रदेश महासचिव, सीमांचल ज़ोनल कमीटी प्रभारी सहित कई पदाधिकारियों द्वारा सम्बोधित किया गया। बैठक में नवनियुक्त पदाधिकारियों को नियुक्ति पत्र भी वितरित किये गये। वही इस बैठक में महिला कांग्रेस सेवादल की अध्यक्षा रुचि सिंह, सीमांचल के मुख्य संगठक मौलाना गुलाम रब्बानी बिहार कांग्रेस सेवादल के उपाध्यक्ष अहमद रजा खान महासचिव विपिन झा, प्रेमनाथ राय शर्मा, राजकुमार, आशुतोष रंजन, सुनील कुमार सुमन, रामबाबू साह, प्रदेश सचिव उदय झा मौजूद थे। सेवादल की विधि के अनुसार सर्वप्रथम बिहार प्रभारी अफरोज खान के द्वारा ध्वजारोहण हुआ उसके बाद कार्यक्रम समाप्ति राष्ट्रगान से हुआ।

About Post Author

You may have missed