कांग्रेस ने फिर किया ‘पोस्टर अटैक’,अबकी निशाने पर सुशील मोदी,बाढ़ में डूबती जनता सिनेमा देखती सरकार…

पटना।बिहार कांग्रेस ने एक बार फिर भाजपा पर ‘पोस्टर’ के माध्यम से हमला बोला है।इस बार बाढ़ के मुद्दे पर प्रदेश भाजपा समेत नीतीश सरकार पर निशाना साधते हुए कांग्रेस ने राजधानी पटना के विभिन्न महत्वपूर्ण स्थानों पर पोस्टर लगाए हैं।इस बार कांग्रेसियों ने ‘डूबता बिहार मौज में सिनेमा देखती सरकार’ के मुख्य स्लोगन के साथ सरकार पर हमला बोला है।बिहार प्रदेश कांग्रेस के पूर्व सचिव सिद्धार्थ क्षत्रिय तथा ई.वेंकटेश रमन ने पोस्टर के माध्यम से बिहार सरकार को कटघरे में खड़ा करते हुए आधा बिहार बाढ़ संपूर्ण बिहार अपराध के नारे दर्ज कराए हैं।

कांग्रेस द्वारा लगाए गए पोस्टरों में बाढ़ राहत कार्य के दौरान निभाए गए कांग्रेस की भूमिका को भी उल्लेखित किया गया है।पोस्टर में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार तथा उपमुख्यमंत्री सुशील मोदी की गठबंधन समान तस्वीर उकेरी गई है। जिसमें मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के तरफ बलात्कार,छिनतई,लूट तथा चोरी एवं सुशील मोदी के तरफ ठगी,हत्या,डकैती तथा शराबियों से हंगामा का मुद्दा स्पष्ट किया गया है।पोस्टर में उपमुख्यमंत्री सुशील मोदी के बाढ़ के दौरान फिल्म सुपर थर्टी देखे जाने पर भी कटाक्ष किया गया है।राजधानी के विभिन्न इलाकों आयकर गोलंबर डाक बंगला आदि महत्वपूर्ण क्षेत्रों पर लगे इन पोस्टरों को देखकर आम शहरवासियों के बीच चर्चा जारी है।ज्ञात हो कि कुछ दिन पूर्व बिहार कांग्रेस के इन दोनों नेताओं ने कर्नाटक राजनीतिक कांड को लेकर लोकतंत्र का चीर हरण शीर्षक से पोस्टर लगाकर भाजपा के केंद्रीय नेतृत्व पर बड़ा हमला किया था।

About Post Author

You may have missed