स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता में महत्वपूर्ण भूमिका निर्वहन कर रहा हेल्थ एंड वैलनेस सेंटर : चौबे

  • सेंटर के 3 साल पूरे होने पर आयोजित राष्ट्रीय कार्यक्रम में वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग से सम्मिलित हुए केंद्रीय राज्य मंत्री

पटना। केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण राज्य मंत्री अश्विनी कुमार चौबे ने कहा कि स्वास्थ्य एवं आरोग्य केंद्र (हेल्थ एंड वैलनेस सेंटर) बेहतर स्वास्थ्य परामर्श एवं गंभीर बीमारियों के रोकथाम में महत्वपूर्ण भूमिका का निर्वहन कर रहा है। पिछले 3 सालों में राज्यों ने इन केंद्रों को संचालनरत बनाने में निरंतर प्रगति की है और कोविड-19 महामारी की चुनौतियों के बावजूद न केवल इस वर्ष के 70,000 के लक्ष्य को हासिल किया है। बल्कि लक्ष्य से लगभग 5000 अधिक केंद्रों के साथ 31 मार्च तक 74,947 केंद्र स्थापित किए हैं। मौजूदा समय मे देश में 75,480 कार्यशील केंद्र हैं। जो लोगों को बेहतर चिकित्सीय देखभाल के साथ स्वास्थ्य परामर्श उपलब्ध करा रहे हैं।


केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय द्वारा स्वास्थ्य एवं आरोग्य केंद्र की तीसरी वर्षगांठ पर आयोजित समारोह को पटना से वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से केंद्रीय मंत्री अश्विनी चौबे संबोधित कर रहे थे। 2018 में अंबेडकर जयंती के अवसर पर प्रथम आयुष्मान भारत- स्वास्थ्य और आरोग्य केंद्र का उद्घाटन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा छत्तीसगढ़ के जंगला, बीजापुर में किया गया था। केंद्र सभी नागरिकों को बिना लागत के अपनी सभी सेवाएं प्रदान करता है और यह केंद्र स्वास्थ्य परिचर्या के लिए प्रथम संपर्क स्थल है।
श्री चौबे ने बताया कि इन केंद्रों पर 44.24 करोड़ से अधिक लोग आए। इसमें 23.8 करोड़ से अधिक महिलाएं हैं। वे यहां केंद्रों में संचालित विभिन्न सेवाएं प्राप्त की। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री ने कहा कि अभी तक स्वास्थ्य एवं आरोग्य केंद्रों पर 66 लाख से अधिक आरोग्य सत्र आयोजित किए जा चुके हैं। जिसमें योग, मेडिटेशन, जुम्बा, कम्युनिटी वॉक आदि शामिल हैं। श्री चौबे ने आगे बताया कि अगले वर्ष मार्च तक 1,10,000 केंद्र के अपने लक्ष्य की ओर बढ़ रहे हैं। निश्चित रूप से यह केंद्र भारत में स्वास्थ्य को जन आंदोलन बनाने में मील का पत्थर साबित होंगे।

About Post Author

You may have missed