प्राचीन चित्रगुप्त मंदिर में हुआ सामूहिक पूजा, खानपान

पटना सिटी। कलम दवात के देवता श्री चित्रगुप्त की सामूहिक पूजा शुक्रवार को नौजरघाट स्थित मंदिर में किया गया। पटना में स्थापित श्री चित्रगुप्त की प्रतिमाओं का विसर्जन नौजर घाट पर कल शनिवार शाम को होगा। चंद्रगुप्त मौर्य के महामात्य कात्यायन के द्वारा स्थापित और राजा टोडरमल द्वारा 1573 में चित्रगुप्त मंदिर का जीर्णोद्धार किया गया था।

यहां काले कसौटी की प्रतिमा है। पूर्वाह्न में पुरोहित रवि कुमार पांडेय और जजमान राजीव सिन्हा के द्वारा पूजा की गई। सामूहिक पूजा-आरती के बाद प्रसाद वितरण के बाद शाम में सांस्कृतिक कार्यक्रम हुआ। मौके पर अध्यक्ष सह एमपी आरके सिन्हा, संदीप सिन्हा, सुदामा सिन्हा, सुशील सिन्हा, एडवोकेट नवीन कुमार सिन्हा, संजय कुमार सिन्हा, प्रभात बहादुर माथुर, अनिल श्रीवास्तव, पूर्व पार्षद धर्मेन्द्र कुमार मुन्ना, सीएमआर सक्सेना, अनूप सिन्हा आदि मौजूद थे।

About Post Author

You may have missed