बिहार : सीतामढ़ी में वाहन जांच के दौरान चीनी महिला गिरफ्तार, कालचक्र मेले में घूमने के लिए चीन से आई थी इंडिया

सीतामढ़ी। बिहार के सीतामढ़ी जिले में वाहन जांच के दौरान पुलिस ने चीनी महिला को हिरासत में लिया है। बताया जा रहा है की बोधगया में लगने वाले कालचक्र मेले में घूमने के लिए वह चीन से इंडिया आई थी। बड़ी बात यह है की चीनी महिला के पास ना तो पासपोर्ट है और ना ही विजा ही है। फिलहाल पुलिस आगे की कार्रवाई में जुटी है। बता दे की बुधवार की शाम करीब 4 बजे सोनबरसा में भारत से नेपाल जाने के रास्ते पर पुलिस वाहन जांच में जुटी थी। तभी इसी दौरान गाड़ी को शक के आधार पर पुलिस ने रोका। पुलिस ने जब गाड़ी में सवार लोगों से पूछताछ की तो पाया कि एक महिला न तो हिन्दी बोल पा रही है और ना ही नेपाली भाषा ही बोल पा रही है। वही महिला के साथ जो लोग थे उनसे जब पूछताछ की गयी तो पता चला कि महिला का नाम येकी है। जिसकी उम्र लगभग 44 साल है। वह तिब्बतियन है। बता दे की चीनी महिला येकी बोधगया में हो रहे कालचक्र पूजा में शामिल होने के लिए इंडिया आई थी। महिला के साथ गाड़ी में 37 वर्षीय सलाहुद्दीन बैठा हुआ था। जो पूर्वी चंपारण के गोविंदपुर का रहने वाला है। जबकि 3 नेपाली नागरिक विश्व कुमार लामा, संजू लामा और कमला लामा भी गाड़ी पर सवार था। हिरासत में ली गयी चीनी महिला येकी के पास किसी प्रकार का कोई पासपोर्ट और विजा नहीं मिला है। बिना किसी वैद्य कागजात के वह पूर्व में 2017 और 2018 के कालचक्र पूजा में भाग लेने इंडिया आ चुकी है। फिलहाल पुलिस आगे की कार्रवाई में जुटी है।

About Post Author

You may have missed