October 24, 2026

सीतामढ़ी में अपराधियों ने मुखिया के भाई को मारी गोली, निजी अस्पताल में भर्ती, हालत गंभीर

सीतामढ़ी । सुप्पी थाना क्षेत्र में बेखौफ अपराधियों ने मुखिया के भाई को गोली मार दी। इसके बाद क्षेत्र में दहशत फैल गई है। लोगों की सूचना पहुंची पुलिस ने मामले की छानबी शुरू कर दी है। अपराधियों ने नरहा पंचायत के मुखिया रंजीत के भाई को गोली मार दी।

घायल की पहचान रणधीर कुमार सिंह के रूप में हुई है। रणधीर गंभीर रूप से घायल हो गया है, जिसे इलाज के लिए एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। उसकी हालत नाजुक है।

अज्ञात अपराधियों ने इस बड़ी वारदात को अंजाम दिया है। लेकिन अब तक ये पता नहीं चल पाया है कि आखिरकार मुखिया रंजीत के भाई रणधीर कुमार सिंह को क्यों गोली मारी गई है।

You may have missed