August 20, 2026

रामपुर जं. पर नन इंटरलॉकिंग कार्य के कारण पूर्व मध्य रेल के कुछ ट्रेनों के परिचालन में अस्थायी बदलाव

file photo

हाजीपुर। उत्तर रेलवे के मुरादाबाद-शाह जहांपुर रेलखंड पर स्थित रामपुर जं. स्टेशन पर प्री-नन इंटरलॉकिंग एवं नन इंटरलॉकिंग कार्य के मद्देनजर पूर्व मध्य रेल की कुछ ट्रेनों के परिचालन में अस्थायी बदलाव किया गया है।
परिवर्तित मार्ग से चलायी जाने वाली ट्रेनें
1. हावड़ा से 22 सितम्बर तक प्रस्थान करनेवाली 03019 हावड़ा-काठगोदाम विशेष गाड़ी परिवर्तित मार्ग बरेली-बरेली सिटी-लालकुआं के रास्ते चलायी जायेगी।
2. काठगोदाम से 23 सितम्बर तक प्रस्थान करने वाली 03020 काठगोदाम-हावड़ा विशेष गाड़ी परिवर्तित मार्ग लालकुआं-बरेलीसिटी-बरेली के रास्ते चलायी जायेगी।
3. डिब्रूगढ़ से 22 सितम्बर को प्रस्थान करनेवाली 05909 डिब्रूगढ़-लालगढ़ विशेष गाड़ी परिवर्तित मार्ग शाहजहांपुर-बरेली कैंट-चन्दौसी-मुरादाबाद के रास्ते चलायी जायेगी।
4. श्रीमाता वैष्णो देवी कटरा से 22 सितम्बर को प्रस्थान करनेवाली 05656 श्रीमाता वैष्णोदेवी कटरा-कामाख्या विशेष गाड़ी परिवर्तित मार्ग सहारनपुर-मेरठ सिटी-खुजा-कानपुर सेन्ट्रल के रास्ते चलायी जायेगी।
5. हावड़ा से 23 सितम्बर को प्रस्थान करनेवाली 02369 हावड़ा-देहरादून विशेष गाड़ी परिवर्तित मार्ग शाहजहांपुर-बरेली कैंट-चन्दौसी-मुरादाबाद के रास्ते चलायी जायेगी।
6. दानापुर से 22 एवं 23 सितम्बर को प्रस्थान करनेवाली 03257 दानापुर-आनंद विहार टर्मिनस विशेष गाड़ी परिवर्तित मार्ग लखनउ-कानपुर सेंट्रल-गाजियाबाद के रास्ते चलायी जायेगी।
7. आनंदविहार टर्मिनस से 22 एवं 23 सितम्बर को प्रस्थान करनेवाली 03258 आनंदविहार टर्मिनस-दानापुर विशेष गाड़ी परिवर्तित मार्ग गाजियाबाद-कानपुर सेंट्रल-लखनउ के रास्ते चलायी जायेगी।
पुनर्निर्धारित कर चलायी जाने वाली ट्रेनें
1. 22 एवं 24 सितम्बर को नईदिल्ली से प्रस्थान करने वाली 02504 नईदिल्ली-डिब्रूगढ़ विशेष गाड़ी नईदिल्ली से 60 मिनट विलंब से चलायी जायेगी।
2. 21 एवं 23 सितम्बर कोलालगढ़ से प्रस्थान करनेवाली 05910 लालगढ़-डिब्रूगढ़ विशेष गाड़ी लालगढ़ से 240 मिनट विलंब से चलायी जायेगी।
3. 22 सितम्बर को अमृतसर से प्रस्थान करनेवाली 04688 अमृतसर-सहरसा विशेष गाड़ी अमृतसर से 100 मिनट विलंब से चलायी जायेगी।

You may have missed