November 30, 2023

कुढ़नी में इसबार मतदाताओं ने भाजपा को भारी मतों से जिताने के लिए मन बना लिया है : विजय सिन्हा

  • राज्य में महागठबंधन की सरकार बुरी तरह से विफल हो चुकी, अपराधी भ्रष्टाचारी सक्रिय हो गए : विजय सिन्हा

कुढ़नी। बिहार में कुढ़नी विधानसभा उपचुनाव को लेकर हलचल तेज है। तमाम पार्टियां चुनाव प्रचार में अपनी ताकत झोंक चुके हैं और सभी पार्टियां अपनी-अपनी जीत का दावा करने लगी है। इस बीच विधानसभा में प्रतिपक्ष के नेता विजय सिन्हा ने कई गांवो में जाकर भाजपा प्रत्याशी केदार गुप्ता के पक्ष में चुनाव प्रचार किया और लोगों से भाजपा उम्मीदवार को जिताने की अपील की। साथ ही विजय सिन्हा ने महागठबंधन सरकार पर जमकर निशाना भी साधा। कुढ़नी विधानसभा उपचुनाव को लेकर विजय सिन्हा ने कहा कि कुढ़नी के मतदाता ने भाजपा को भारी मतों से जिताने के लिए मन बना लिया है। राज्य में महागठबंधन की सरकार बुरी तरह से विफल हो चुकी है। अपराधी भ्रष्टाचारी सक्रिय हो गए है।
सरकार नौकरी के नाम पर युवाओं के भविष्य से कर रही खिलवाड़
बीजेपी नेता विजय सिंहा ने कहा कि सरकार नौकरी के नाम पर युवाओं के भविष्य से खिलवाड़ कर रही है। नई नौकरी का विज्ञापन देना तो दूर की बात है, एनडीए सरकार से नियुक्त एवं नौकरी कर रहे लोगों को फिर से नियुक्ति पत्र देकर सरकार हजारों बेरोजगारों को धोखा दे रही है। वही कुढ़नी उपचुनाव में विकासशील इंसान पार्टी के मुकेश सहनी बड़ा खेल कर गए हैं। जिसकी वजह से तमाम पार्टियां चुनाव प्रचार में अपनी ताकत झोंक चुके हैं। भूमिहार वोटरों के खिसकने से रोकने के लिए बीजेपी के स्थानीय स्तर के नेता 24 घंटे इलाके में कैंप कर रहे हैं। उधर कुढ़नी को जीतने की जुगत में महागठबंधन भी लगा हुआ है। डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव के साथ जेडीयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष ललन सिंह कुढ़नी में सभा करेंगे। वहीं बीजेपी की नजर सबसे पहले 2 दिसंबर पर टिकी हुई है। इस दिन मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव चुनावी सभा को संबोधित करेंगे।

About Post Author

You may have missed