भाजपा बिहार व बिहारवासियों को बदनाम करने के लिए रच रही है षड्यंत्र : राबड़ी देवी

पटना। बिहार की पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी ने शुक्रवार को कहा कि बिहार व बिहारी लोगों को बदनाम करने के लिए BJP लगातार षड्यंत्र करती है। वही उन्होंने कहा की तेजस्वी यादव को बदनाम करने की नीयत से BJP वाले हो हल्ला करते हैं। वही राबड़ी ने तमिलनाडु में बिहारी मूल के लोगों पर हुए हमले की घटना पर बोलते हुए कहा कि तमिलनाडु पुलिस ने इस मामले में सब कुछ स्पष्ट कर दिया है। पुलिस ने साफ किया है कि वहां इस तरह की कोई घटना नहीं हुई है। वही उन्होंने कहा कि तमिलनाडु में किसी तरह की घटना नहीं हुई है। लेकिन, बिहारी और बिहार के लोगों को बदनाम करने के लिए लगातार BJP षड्यंत्र करती है। तेजस्वी यादव जो बिहार के डिप्टी CM है वे एक कार्यक्रम में शामिल होने चेन्नई गए थे। अब इसी को लेकर तेजस्वी यादव को बदनाम करने की नियत से BJP वाले हो हल्ला कर रहे हैं। वही उन्होंने कहा की BJP पर भ्रामक बातें करने का आरोप लगाते हुए राबड़ी ने कहा कि वे मुद्दे से भटका रहे हैं। वही पूर्वोत्तर भारत में 2 राज्यों में BJP की सरकार बनने और 2024 में एक बार फिर केंद्र में भी सत्ता बन रहने के BJP नेताओं के दावे पर पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी ने कहा कि बिहार की जनता और देश की जनता तय करेगी कि आखिर किसकी सरकार बनेगी। अगले वर्ष होने वाले चुनाव में जनता उन लोगों को जवाब देगी। वही उन्होंने BJP पर जमकर प्रहार किया और देश के लोगों को भरमाने का आरोप लगाया।

About Post Author

You may have missed