CM नीतीश की मुश्किलें बढ़ी : उपेंद्र कुशवाहा के बाद इस नेता ने JDU का हाथ छोड़ा

पटना। JDU संसदीय बोर्ड के अध्यक्ष रहे उपेंद्र कुशवाहा के अलग होने की फ़िक्र से अभी JDU ठीक ढंग से उबरी नहीं थी की पार्टी को अब एक और बड़ा झटका लगा है। बता दे की अब पार्टी के एक और नेता ने इस्तीफा दे दिया है। वही इस नेता ने अपना इस्तीफा JDU के प्रदेश अध्यक्ष उमेश कुशवाहा को भेज दिया है। बता दे की बिहार के आरा से पूर्व सांसद मीना सिंह ने JDU से इस्तीफा दे दिया है। इन्होंने अपना इस्तीफा पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष उमेश कुशवाहा को भेज दिया है। बता दे की मीना सिंह आरा से 2 बार सांसद का चुनाव जीत चुकी हैं। इसके बाद अब वो खुद के पार्टी से अलग होने का ऐलान दोपहर 3 बजे करने वाली है। यह लोकसभा से पहले JDU के लिए बड़ा झटका माना जा रहा है। मिली जानकरी के अनुसार बताया जा रहा है की पूर्व सांसद मीना सिंह JDU से इस्तीफा देने के बाद बीजेपी के साथ जा सकती हैं। हाल ही में उपेंद्र कुशवाहा के इस्तीफे के बाद यह नीतीश कुमार से लिए बड़ा झटका बताया जा रहा है। जिस तरह से कुशवाहा के साथ कई JDU के नेता कल पार्टी छोड़ गए हैं और अब आज पार्टी की एक पूर्व सांसद पार्टी छोड़ कर जा रही है। उससे प्रतीत हो रहा है कि आगमी लोकसभा चुनाव में नीतीश कुमार को काफी नुकसान हो सकता है। बताते चले की JDU की पूर्व सांसद मीना सिंह के पति का निधन हो चुका है। इनके पति भी बिक्रमगंज से सांसद रह चुके हैं। मीना सिंह 2009 में आरा से सांसद चुनी गईं। 2014 तक यहां का उन्होंने प्रतिनिधित्व किया था। इसके पहले कि अगर बात करें तो मीना सिंह 2008 में उपचुनाव में जीत कर बिक्रमगंज लोकसभा सीट क्षेत्र का भी प्रतिनिधित्व किया था। वही 2014 में मोदी लहर में JDU के टिकट पर चुनाव लड़ीं लेकिन हार का सामना करना पड़ा था. वही 2019 में चुनाव नहीं लड़ीं।

About Post Author

You may have missed