बिहार के दुसरे सबसे बड़ा डैम गरही डैम का होगा पर्यटन स्थल के रूप में विकास, वाटर स्टोर्ट्स के साथ साथ होगी कई सुविधाएं

जमुई, बिहार। बिहार शुरू से पर्यटको के लिए सबसे अनुकूल राज्य है जहाँ पर भारत की इतिहास से लेकर प्राकृतिक सुंदरता की झलक साफ़ साफ़ दिखाई देता है। जिसमे गया, राजगीर, वैशाली, चम्पारण, नालंदा जैसे कई पर्यटन स्थल है। यहां पर दुनिया भर के पर्यटक आते है। इसी बीच अब बिहार सरकार यह प्रयास कर रही है की बिहार में और भी बेहतर टूरिस्ट प्लेस विकसित किए जाए। इसी क्रम में अब बिहार का दूसरा सबसे बड़ा डैम को एक टूरिस्ट प्लेस के रूप में विकसित करने का निर्णय लिया गया है। जिसके बाद आप यहाँ पर उत्तराखंड की तरह वाटर स्पोर्ट्स एक्टिविटी कर पाएंगे।

सूत्रों के अनुसार, बिहार के जमुई में स्थित खैरा इलाके में स्थित गरही डैम को विकसित किया जाएगा। बताया जा रहा हैं की यह डैम अपने आप में बहुत ही खूबसूरत है। खबरों की माने तो इसके विकास के लिए सभी तैयारी कर ली गई है, बताया जा रहा है की इस डैम को वाटर स्पोर्ट्स के रूप में विकसित किया जायेगा। अभी तक आप वाटर स्पॉट्स के लिए किसी और राज्यों का रुख करते थे, जैसे उत्तराखंड आदि लेकिन अब जल्द ही बिहार में भी इस तरह के अडवेंचरस स्पोर्ट्स का आनद अपने राज्य में ही ले सकते है। इसके साथ साथ इसमें कई तरह की सुविधा दी अजयेगी जैसे रेट्रोरेन्ट बैठने की जगह पार्क आदि।

About Post Author

You may have missed