PATNA : गंगा में बढ़तीं जलस्तर से बिहार में बाढ़ का खतरा, मनेर के दियारा इलाके के 2 गांवों में घुसा पानी

पटना। बिहार की राजधानी पटना में शुक्रवार को मनेर इलाके के दियारा स्थित 2 गांव महावीर टोला और छिहत्तर के सड़क पर अचानक बाढ़ का पानी चढ़ गया। जिसके कारण दोनों गांव के सड़क बाढ़ के पानी से डूब गया और यातायात बाधित हो गया। वही मनेर शहरी इलाके से जुड़ने वाले दोनों गांव के लाइफ लाइन सड़क प्रभावित हो चुकी है। वही बता दे की लगभग 2000 की आबादी वाली दोनों गांव के लोगों को आने जाने में समस्याएं हो रही है। वही लोग बाढ़ के पानी में घुस कर आने जाने को विवश हो चुके हैं। वही ग्रामीणों ने बताया की गंगा और सोन नदी की जलस्तर लगातार बढ़ोतरी की ओर है। जिसके कारण महावीर टोला और छिहत्तर गांव को जोड़ने वाली सड़क का बाढ़ के पानी से डूब चुकी है। वही इसके अलावा रात तक इन गांव के अलावे दियारा के अन्य गांव के सड़क पर भी बाढ़ का पानी चढ़ने और डूबने के कारण लोगों को समस्या का सामना शनिवार से करना पड़ सकता है।

गंगा नदी के जलस्तर में लगतार बढ़ोतरी

बताते चले की गंगा व सोन नदी के जलस्तर में बढ़ोतरी के चलते मनेर दियारा के कई इलाकों में बाढ़ का पानी घुस आया है। वही मनेर दियारे के 2 गांव छिहत्तर व महावीर टोला गांव का तो संपर्क प्रखंड मुख्यालय से टूट गया है, जिससे इन दोनों गांवों की आबादी नाव पर आश्रित हो गई है। वही अगर गंगा नदी के जलस्तर में ऐसे ही जलस्तर की बढ़तरी होते रही तो बाढ़ का पानी मनेर-हल्दी छपरा-छिहत्तर-रामपुर की सड़कों पर भी चढ़ जाएगा। वही गंगा के लगातार बढ़ते जलस्तर को देखते हुए प्रशासन की निगाह भी जमी है और सभी तटवर्ती इलाकों का आकलन किया जा रहा है। राहत व बचाव के लिए प्रशासन पूरी तरह तैयार है।

About Post Author

You may have missed