PATNA : 11 सुत्री मांगो को लेकर 27 अगस्त से अनिश्चितकालीन हड़ताल पर जाएगे निगम कर्मी

पटना। बिहार की स्थानिय निकाय कर्मचारी महासंघ के आह्वान पर 27 अगस्त से बिहार के नगर निगम, नगर परिषद और नगर पंचायत मे होने वाले अनिश्चितकालीन हड़ताल के समर्थन में पटना नगर निगम मुख्यालय पर कर्मियों ने प्रदर्शन किया। वही प्रदर्शन पटना नगर निगम संयुक्त कर्मचारी समन्वय समिति के बैनर तले किया गया। प्रदर्शन कह रहे संघ के अध्यक्ष चन्द्रप्रकाश सिंह ने कहा की सरकार के तरफ से हड़ताल रोकने के लिये कोई भी पहल नहीं किया गया है। वही कल से हड़ताल शुरू हो जाएगा। वही चन्द्रप्रकाश सिंह ने कहा कि कल से बिहार के नगर निगम, नगर परिषद ,नगर पंचायत के कर्मी अनिश्चितकालीन हड़ताल पर चले जायेंगे। वही हड़ताल में सफाई कर्मचारी, कार्यालय में काम करने वाले कर्मी, जलापुर्ति शाखा के कर्मी सहित सभी कर्मी शामिल रहेंगे। वहीं संघ के प्रवक्ता जितेन्द्र कुमार ने कहा कि दैनिक मजदूरों का स्थायीकरण और 18000 -21000 न्यूनतम वेतन हमारी प्रमुख मांग है। वही सरकार अपने स्तर से वार्ता कर इन मांगो पर विचार कर हड़ताल समाप्ति की पहल करे, ताकी लोगों को हड़ताल से उतपन्न होने वाले समस्या से बचाया जा सके। वही बता दे की दैनिक कर्मियों को स्थायी करने, आउटसोर्सिंग समाप्त करने और समान काम का समान वेतन सहित 11 सुत्री मांगो को लेकर हड़ताल करेगें। हड़ताल में शामिल कर्मियों पर होगी कार्रवाई
वही पटना नगर निगम के पदाधिकारियों द्वारा विशेष रूप से हड़ताल में सम्मिलित होने वाले कर्मियों पर नजर रखी जाएगी। वही नगर आयुक्त द्वारा सभी कर्मियों को यह निर्देश दिया गया है कि वह किसी भी तरह की ऐसी हड़ताल का हिस्सा न बनें। अगर पटना नगर निगम के कर्मी इस हड़ताल में संलिप्त पाए जाते हैं तो उन्हें चिन्हित किया जाएगा और आवश्यक कारवाई की जाएगी। वही सफाई कार्य में बाधा पहुंचाने पर कारवाई होगी। बता दे की शहर में वर्तमान समय में डेंगू का प्रकोप फैला हुआ है। वही सफाई कर्मी भी तत्परता से शहर को स्वच्छ रखने में योगदान दे रहे हैं लेकिन हड़ताल के दौरान ऐसा देखा जाता है कि कार्य करने वाले कर्मियों को भी रोका जाता है एवं सफाई व्यवस्था बाधित की जाती है। वही सफाई व्यवस्था बाधित होने से आम जनों को असुविधा हो सकती है। इस तरह की किसी भी अनुशासनहीनता को पटना नगर निगम द्वारा बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

About Post Author

You may have missed