बिहार भाजपा के नए प्रदेश अध्यक्ष बने सांसद डॉ संजय जयसवाल,लग गया मुहर

पटना।बेतिया के सांसद संजय जायसवाल को भारतीय जनता पार्टी ने संगठन में बिहार प्रदेश अध्यक्ष बनाया है। अभी गृहराज्य मंत्री नित्यानंद राय भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष थें।उनके मंत्री बनाए जाने के बाद से ही प्रदेश अध्यक्ष बदलने की कवायद चल रही थी।इस रेस में बिहार भाजपा के बड़े-बड़े दिग्गज शामिल थे। मगर आज केंद्रीय नेतृत्व ने संजय जायसवाल के नाम पर आखिरी मुहर लगा दिया। आखिरकार बिहार भाजपा को अपना नया प्रदेश अध्यक्ष मिल गया है और पश्चिमी चंपारण से पार्टी के सांसद संजय जायसवाल को बिहार भाजपा का प्रदेश अध्यक्ष बनाया गया है।उल्लेखनीय है कि नित्यानंद राय के पीएम मोदी की कैबिनेट में शामिल होने के बाद बिहार में प्रदेश अध्यक्ष का पद खाली था। एेसे में पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह ने संजय जायसवाल पर भरोसा जताया है और उन्हें ये अहम जिम्मेदारी सौंपी है।

संजय जायसवाल का राजनीति से पुराना रिश्ता रहा है और वे भाजपा के अनुभवी नेताओं में से एक माने जाते हैं। वो लगातार साल 2009 से पार्टी के सांसद रहे हैं। बिहार में अगले साल विधानसभा का चुनाव भी होना है और एनडीए की सहयोगी जदयू से भाजपा के रिश्ते में तनातनी भी चल रही है। एेसे में संजय जायसवाल का बिहार की कमान को संभालना एक बड़ी चुनौती के रूप में देखा जाएगा

About Post Author

You may have missed