बांका में मंदार पर्वत पर काशी विश्वनाथ मंदिर का राज्यपाल ने किया भूमिपुजन, कहा- बिहार नहीं देश के लिए गौरव की बात

बांका। बिहार के बांका में राज्यपाल राजेंद्र विश्वनाथ अर्लेकर ने ऐतिहासिक मंदार पर्वत पहुंचे, जहाँ उन्होंने काशी विश्वनाथ मंदिर का शिलान्यास किया। वही इस अवसर पर केन्द्रीय राज्य मंत्री अश्विनी चौबे, विधायक रामनारायण मंडल समेत कई गणमान्य मौजूद रहे। वही राज्यपाल के पहुंचने पर जिला पुलिस द्वारा गार्ड ऑफ़ ऑनर दिया गया। वही इसके बाद राज्यपाल ने मंदार पर्वत पर कशी विश्वनाथ मंदिर के लिए भूमिपुजन किया। वही उन्होंने कहा कि मंदार पर्वत पर आने पर आनंद की अनुभूति हुई है। ये बिहार नहीं देश के लिए गौरव की बात है। सरकार द्वारा पर्यटन के क्षेत्र मे काफी काम किया जा रहा है। वही इस इलाके में भी पर्यटन को बढावा देने के लिए विकास कार्य किया जा रहा है। वही इस दौरान DM अंशुल कुमार और SP डॉ। सत्यप्रकाश मुस्तैद थे। इसके बाद राज्यपाल ने मंदार स्थित काशी विश्वनाथ मंदिर के जीर्णोद्धार हेतु भूमि पूजन एवं शिलान्यास किया गया। वही इस मौके पर डॉल्फिन गरुड़ समेत अन्य पशु पक्षियों लगाए प्रदर्शनी का जायजा लिया। जहां संदेश दिया गया कि हम बचेंगे पर्यावरण को भी बचाएंगे। वही शुक्रवार की सुबह 10 बजे 15 मिनट पर राज्यपाल हेलीकॉप्टर बांका के बौसी स्थित अद्वैत मिशन के मैदान पर हेलीकॉप्टर उतारा गया जिसको लेकर आसपास के काफी संख्या में पुलिस बल की तैनात किए गए थे। इसके बाद राज्यपाल मंदार स्थित काशी विश्वनाथ मंदिर के जीर्णोद्धार हेतु भूमि पूजन एवं शिलान्यास व मंदार का दर्शन का आनंद लिया। इसके बाद अद्वैत मिशन संस्थान परिसर में एक समारोह को लेकर राजपाल के द्वारा संबोधित किया गया।

About Post Author

You may have missed